जी-20 देशों में भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा और यह 2017 में 7.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगा। मूडीज इन्वेस्टर सर्विस ने यह अनुमान जताया।
जी-20 देशों में भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा और यह 2017 में 7.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगा। मूडीज इन्वेस्टर सर्विस ने यह अनुमान जताया।
मूडीज की रिपोर्ट
मूडीज ने कहा कि 2016 की चौथी तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में नोटबंदी की वजह से सुस्ती आई। मूडीज ने कहा, ‘भारत के 2017 में जी-20 देशों में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहने का अनुमान है। 2017 में भारत की वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत रहेगी।' हालांकि यह पूर्व के 7.5 प्रतिशत के अनुमान से कम है। नोटबंदी की वजह से इसमें कमी गई है।
वैश्विक वृद्धि 3 फीसदी तक रहेगी
वैश्विक वृद्धि के बारे में मूडीज ने कहा कि 2017 और 2018 में यह तीन प्रतिशत रहेगी, जो कि 2016 में 2.6 प्रतिशत रही थी। हालांकि, अमेरिकी की नीति में बदलाव की संभावना से इसको लेकर अनिश्चितता है।
पूरी रफ्तार के साथ दौड़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था
वहीं हाल ही में अमेरिकी खूफिया थिंक टैंक ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा था कि भारत साल 2017 में भारतीय अर्थव्यवस्था पूरी रफ्तार के साथ दौड़ेगी। वहीं रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि भारत चोटए एशियाई देशों को आर्थिक मदद भी देता रहेगा जिससे एशिया महाद्वीप में भारत की साख और मजबूत होगी साथ ही एशिया में भारत का दबदबा भी बढ़ेगा।
पाकिस्तान में दम नहीं
रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र था कि एशिया में सिर्फ चीन ही भारत को टक्कर दे सकता है वहीं पाकिस्तान के संबंध में रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में दम नहीं है कि वह भारत का मुकाबला कर सके।
इस साल भारत में बढ़ेगी बेरोजगारी
वहीं यूएन की एक रिपोर्ट भारत चिंता में डाल सकती है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2017 में भारत में बेरोजगारी बढ़ेगी। संयुक्त राष्ट्र श्रम संगठन की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2017 और 2018 के बीच भारत में बेरोजगारी में मामूली इजाफा हो सकता है और रोजगार सृजन में बाधा आने के संकेत हैं। संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) ने '2017 में वैश्विक रोजगार एवं सामाजिक दृष्टिकोण' पर अपनी रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के अनुसार रोजगार जरूरतों के कारण आर्थिक विकास पिछड़ता प्रतीत हो रहा है और इसमें पूरे 2017 के दौरान बेरोजगारी बढ़ने तथा सामाजिक असामनता की स्थिति के और बिगड़ने की आशंका जताई गई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications