A New World Wealth report says around 6000 India millionaires moved to Abroad in 2016. एक रिपोर्ट के अनुसार बीते साल यानी 2016 में भारत से 6,000 ऐसे करोड़पति विदेश जाकर बस गए और यह संख्या इससे पूर्व व
भारत उन पांच शीर्ष देशों में शामिल है जहां से बड़ी संख्या में अति धनाढ्य या करोड़पति लोग विदेश जाकर बस रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार बीते साल यानी 2016 में भारत से 6,000 ऐसे करोड़पति विदेश जाकर बस गए और यह संख्या इससे पूर्व वर्ष की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक है।
6000 भारतीयों ने छोड़ा देश
न्यू वर्ल्ड वेल्थ की एक रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया है। इसके अनुसार 2016 में लगभग 6,000 अति धनाढ्य भारतीयों ने अपना निवास बदला जबकि 2015 में 4,000 करोड़पति विदेश जाकर बस गए थे।
95 अरबपति हैं भारत में
इसके अनुसार दिसंबर 2016 तक देश की कुल संपत्ति 6,200 अरब डॉलर थी और यहां 2,64,000 करोड़पति व 95 अरबपति रहते हैं।
वैश्विक स्तर पर भी हुआ बड़ा पलायन
रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर 2016 में लगभग 82,000 अति धनाढ्य लोग या करोड़पति विदेश चले गए। जबकि 2015 में अपना देश छोड़कर विदेश चले जाने वाले करोड़पतियों की संख्या 64,000 थी।
करोड़पतियों की पहली पसंद ऑस्ट्रेलिया
सबसे अधिक धनी लोग ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं। लगातार दूसरे साल वह इस लिहाज से पहले स्थान पर रहा है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 11,000 करोड़पति 2016 में ऑस्ट्रेलिया जाकर बसे।
दूसरे नंबर पर अमेरिका और ब्रिटेन
इसी दौरान 10,000 करोड़पति अमेरिका और 3,000 करोड़पति ब्रिटेन गए। रिपोर्ट में करोड़पति से आशय 10 लाख डॉलर या अधिक शुद्ध संपत्ति वाले व्यक्तियों से है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications