सूचकांक सेंसेक्स 28.26 अंकों की तेजी के साथ 28,892.97 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 12.60 अंकों की तेजी के साथ 8,939.50 पर बंद हुआ
देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 28.26 अंकों की तेजी के साथ 28,892.97 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 12.60 अंकों की तेजी के साथ 8,939.50 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 62.96 अंकों की बढ़त के साथ 28,927.67 पर खुला और 28.26 अंकों या 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 28,892.97 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,065.31 के ऊपरी और 28,860.46 अंकों के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 29.5 अंकों की बढ़त के साथ 8,956.40 पर खुला और 12.60 अंकों या 0.14 फीसदी की तेजी के साथ 8,939.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,982.15 अंकों के ऊपरी और 8,927.55 अंकों के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 25.18 अंकों की तेजी के साथ 13532.11 पर और स्मॉलकैप 14.75 अंकों की तेजी के साथ 13,587.78 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 में से 10 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (1.82 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.70 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.65 फीसदी), रियल्टी (0.78 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.47 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - ऊर्जा (0.80 फीसदी), बिजली (0.68 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.65 फीसदी), तेल और गैस (0.26 फीसदी) और उपभोक्ता गैरअनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.23 फीसदी)।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications