टेलीकॉम सेक्टर से आई एक बड़ी खबर के मुताबिक भारती एयरटेल, टेलीनॉर इंडिया के खरीदने जा रही है।
टेलीकॉम सेक्टर से आई एक बड़ी खबर के मुताबिक भारती एयरटेल, टेलीनॉर इंडिया के खरीदने जा रही है। इस खरीद के लिए होने वाले करार के तहत टेलीनॉर इंडिया के एसेट्स और ग्राहक भारती एयरटेल को ट्रांसफर होंगे। आंध्र, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात स्थित टेलीनॉर इंडिया के 7 सर्किल भारती एयरटेल खरीदेगी।
यूपी-नॉर्थ ईस्ट के भी सर्किल खरीदेगा एयरटेल
भारती एयरटेल इसके अलावा टेलीनॉर इंडिया से यूपी ईस्ट-वेस्ट, असम के सर्किल भी खरीदेगी। इस अधिग्रहण से भारती एयरटेल को 1800 मेगाहर्त्ज में 43.4 मेगाहर्ट्ज अतिरिक्त स्पेक्ट्रम मिलेगा।
क्या कहा टेलीनॉर ने
मनी कंट्रोल न्यूज पोर्टल में प्रकाशित खबर के मुताबिक, इस करार पर बोलते हुए टेलीनॉर इंडिया ने कहा है कि लंबी अवधि में मुनाफा कमाना मुश्किल था इसलिए सोच-समझकर भारतीय बाजार से निकलने का फैसला लिया गया है। उधर भारती एयरटेल की तरफ से कहा गया है कि टेलीनॉर डील में टावर लीज भी शामिल है और टेलीनॉर का सारा बकाया पेमेंट कंपनी करेगी।
जियो के एलान के बाद बढ़े शेयर के भाव
मंगलवार को कंपनी प्रमुख मुकेश अंबानी की प्रेस कांफ्रेस के बाद से स्टॉक एक्सचेंज पर रिलायंस के शेयरों में ऊपर का रुख कर लिया और बुधवार बाजार बंद होते-होते दिन के कारोबार में रिलायंस के शेयरों में 120 अंकों की उछाल दर्ज हुई।
क्या है जियो का प्लान
रिलायंस के शेयरों में यह उछाल निवेशकों को मुकेश अंबानी के स्पेशल प्लान कि मार्च के अंत तक बनने वाले जियो सब्सक्राइबर्स को एक साल तक अनलिमिटेड डाटा और फ्री वॉयस कॉलिंग की सुविधा महज 303 रुपये प्रति माह के टैरिफ पर उपलब्ध कराया जाएगा।
जियो के एलान से बाकी टेलीकॉम कंपनियां परेशान
रिलायंस जियो का यह ऑफर टेलिकॉम सेक्टर में उसके प्रतिद्वंदियों से बेहद कम है। अंबानी की इस घोषणा से रिलायंस जियो के शेयर ने पहले दिन 5 फीसदी की उछाल लगाई तो वहीं दूसरे दिन 11 फीसदी से अधिक की उछाल पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications