सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कमेटी एचआरए और महंगाई भत्ते में इजाफे का प्रस्ताव रख सकती है।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ये खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू हुए कई महीने बीतने के बाद भी मकान किराया भत्ता समेत अन्य भत्तों पर फैसला नहीं होने से नाराज कर्मचारियों के असंतोष को दूर करने के लिए वित्त मंत्रालय एक महत्वपूर्ण बैठक हो रही है।
भत्ते में हो सकता है इजाफा
ऐसी खबरें हैं कि इसमें सरकार द्वारा बनाई गई एक समिति की अंतिम रिपोर्ट पर चर्चा होगी। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कमेटी एचआरए और महंगाई भत्ते में इजाफे का प्रस्ताव रख सकती है।
पहले फैसले का हुआ था विरोध
भत्तों को लेकर 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर कर्मचारियों के विरोध पर केंद्र सरकार ने इस कमिटी का गठन किया था। वेतन आयोग ने मकान किराये भत्ते को मूल वेतन के 30% से घटाकर 24% करने की सिफारिश की थी।
बढ़ेगा मकान किराया भत्ता
छठे वेतन आयोग में मकान किराये भत्ते को 30% करने का प्रावधान किया गया था। खबरों के अनुसार, मकान किराये भत्ते लेकर अशोक लवाला के नेतृत्व वाली कमिटी मौजूदा एचआरए स्लैब को मेट्रो शहरों के लिए 30% करने की सिफारिश कर सकती है।
जुलाई 2016 से चल रही है समीक्षा
गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों के भत्ते पर समीक्षा कमेटी का गठन जुलाई 2016 में किया था। शुरुआत में कमेटी को अपनी सिफारिश करने के लिए 4 महीने का समय दिया था जिसे बाद में बढ़ाकर 22 फरवरी 2017 कर दिया गया था।
52 भत्तों को खत्म करने की सिफारिश
सातवें वेतन आयोग ने केन्द्रीय कर्मियों को छठवें वेतन आयोग के बाद से मिल रहे 196 भत्तों में से 52 भत्तों को खत्म करने की सिफारिश की थी और 36 भत्तों को आपस में मर्ज करने के लिए कहा था। वेतन आयोग ने 12 भत्तों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications