प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 100.01 अंकों की तेजी के साथ 28,761.59 पर और निफ्टी 28.65 अंकों की तेजी के साथ 8,907.85 पर बंद हुआ।
देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 100.01 अंकों की तेजी के साथ 28,761.59 पर और निफ्टी 28.65 अंकों की तेजी के साथ 8,907.85 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 55.12 अंकों की तेजी के साथ 28,716.70 पर खुला और 100.01 अंकों या 0.35 फीसदी तेजी के साथ 28,761.59 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,801.00 के ऊपरी और 28,597.33 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 11.55 अंकों की तेजी के साथ 8,890.75 पर खुला और 28.65 अंकों या 0.32 फीसदी तेजी के साथ 8,907.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,920.80 के ऊपरी और 8,860.95 के निचले स्तर को छुआ।
BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 70.84 अंकों की तेजी के साथ 13,585.33 पर और स्मॉलकैप 62.28 अंकों की तेजी के साथ 13,651.91 पर बंद हुआ।
BSE के 19 में से 16 सेक्टरों में तेजी रही। उपभोक्ता टिकाऊं वस्तु (2.44 फीसदी), बैंकिंग (0.97 फीसदी), ऊर्जा (0.88 फीसदी), वित्त (0.86 फीसदी) और तेल व गैस (0.82 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
BSE के तीन सेक्टरों- दूरसंचार (2.35 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.51 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.17 फीसदी) में गिरावट देखी गई।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications