सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी रही। टीसीएस (4.08 प्रतिशत), टाटा स्टील (4.01 प्रतिशत), गेल (2.80 प्रतिशत), एचडीएफसी बैंक (2.18 प्रतिशत) और पॉवरग्रिड (1.95 प्रतिशत) में सर्वाधिक तेजी रही।
देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 192.83 अंकों की तेजी के साथ 28,661.58 पर और निफ्टी 57.50 अंकों की तेजी के साथ 8,879.20 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 13.16 अंकों की तेजी के साथ 28,481.91 पर खुला और 192.83 अंकों या 0.68 प्रतिशत तेजी के साथ 28,661.58 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,696.53 के ऊपरी और 28,419.27 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी रही। टीसीएस (4.08 प्रतिशत), टाटा स्टील (4.01 प्रतिशत), गेल (2.80 प्रतिशत), एचडीएफसी बैंक (2.18 प्रतिशत) और पॉवरग्रिड (1.95 प्रतिशत) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में - एक्सिस बैंक (1.72 प्रतिशत), आईटीसी (0.89 प्रतिशत), एचडीएफसी (0.56 प्रतिशत), डॉ. रेड्डी (0.40 प्रतिशत) और ICICI बैंक (0.30 प्रतिशत) प्रमुख रहे।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 3.15 अंकों की तेजी के साथ 8,818.55 पर खुला और 57.50 अंकों या 0.65 प्रतिशत तेजी के साथ 8,879.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,886.25 के ऊपरी और 8,809.80 के निचले स्तर को छुआ।
BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 91.60 अंकों की तेजी के साथ 13,514.49 पर और स्मॉलकैप 121.99 अंकों की तेजी के साथ 13,589.63 पर बंद हुआ।
BSE के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (2.04 प्रतिशत), सूचना प्रौद्योगिकी (1.62 प्रतिशत), प्रौद्योगिकी (1.60 प्रतिशत), दूरसंचार (1.52 प्रतिशत) और उपभोक्ता सेवाएं (1.51 प्रतिशत) में सर्वाधिक तेजी रही। BSE के एक शेयर तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.06 प्रतिशत) में गिरावट देखी गई।
BSE में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,708 शेयरों में तेजी और 1,141 में गिरावट रही, जबकि 190 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
More From GoodReturns

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना



Click it and Unblock the Notifications