जेटली ने कहा कि नोटबंदी को लेकर आरोप लगाना या व्यंग्यात्मक टिप्पणियां करना आसान काम है। उन्होंने कहा, ‘लेकिन इसे लागू करना सबसे मुश्किल काम है।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि 86 प्रतिशत मुद्रा को चलन से बाहर करने को वापस लेने के अभूतपूर्व निर्णय के कुछ हफ्तों बाद ही मुद्रा की स्थिति को बहाल कर लिया गया था और बाजार में मुद्रा की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के नोट छपाई कारखाने और भारतीय प्रतिभूति मुद्रण एवं मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) ने नए बैंक नोट जारी करने के लिए लगातार बिना विराम के काम किया है।
एसपीएमसीआईएल के 11वें स्थापना दिवस पर यहां जेटली ने कहा कि नोटबंदी को लेकर आरोप लगाना या व्यंग्यात्मक टिप्पणियां करना आसान काम है। उन्होंने कहा, 'लेकिन इसे लागू करना सबसे मुश्किल काम है। यह शायद दुनिया का सबसे बड़ा नोटबंदी अभियान है जिसका लक्ष्य भ्रष्टाचार, काला धन और जाली मुद्रा की जड़ों पर प्रहार करना था।'
जेटली ने कहा कि अक्सर लोग यह कहते रहे हैं कि मुद्रा की स्थिति को सामान्य बनाने में कम से कम सात महीने या एक वर्ष तक लग सकता है लेकिन हकीकत में इसे कुछ हफ्तों में ही पूरा कर लिया गया था। उन्होंने कहा, 'सामान्य स्थिति को कुछ ही हफ्तों में बहाल कर लिया गया था और बाजार में बैंक नोटों की एक दिन के लिए भी कोई कमी नहीं रही।'
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
