एयरटेल ने भी बड़े ही चुटीले अंदाज में जियो को बधाई देते हुए जवाब दिया है, एयरटेल ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि हमारी भी ऐसी ही भावना है रिलायंस जियो
बाजार में अपनी शुरूआत के साथ ही एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर जैसी पुरानी दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनियों के साथ उलझने वाली नयी कंपनी रिलायंस जियो ने वेलेंटाइन डे पर तीनों कंपनियों को वेलेंटाइन डे की शुभकामना दी।
जियो का प्यार भरा ट्वीट
जियो ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते से ट्वीट किया, ‘प्रिय, एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर, जियो की ओर से प्रेम भरा ‘हैप्पी वेलेंटाइन डे'।' मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी जियो ने हालांकि छोटे भाई अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस को इस पोस्ट में शुभकामना नहीं दी है।
हर एक फ्रेंड जरूरी होता है
वहीं अब एयरटेल ने भी बड़े ही चुटीले अंदाज में जियो को बधाई देते हुए जवाब दिया है, एयरटेल ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि हमारी भी ऐसी ही भावना है रिलायंस जियो, क्योंकि हर एक फ्रेंड जरूरी होता है।' इस ट्वीट में एयरटेल ने हैशटैग के साथ वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर को भी जोड़ा है।
हजारो लोगों ने ट्वीट को किया पसंद
आपको बता दें कि जियो के वेलेंटाइन डे ट्वीट को 7.8 हजार लोगों ने लाइक किया है जबकि 5.1 हजार लोगों ने जियो के ट्वीट को री-ट्वीट किया है। वहीं 827 लोगों ने जियो के ट्वीट पर सवाल-जवाब भी किए हैं। एयरटेल के रिप्लाई ट्वीट को भी लोग पसंद कर रहे हैं और री-ट्वीट भी कर रहे हैं।
JIO की शिकायत कर चुकी हैं बाकी टेलीकॉम कंपनियां
एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ने दूरसंचार विभाग और दूरसंचार नियामक ट्राई समेत कई मंचो पर जियो के खिलाफ उसकी मुफ्त सेवा की वजह से शिकायत की थीं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
