भारतीय कंपनियों का जनवरी माह में विदेशों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 57.3% घटकर 1.82 अरब डॉलर रह गया।
भारतीय कंपनियों का जनवरी माह में विदेशों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 57.3% घटकर 1.82 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह बात सामने आई है। इससे एक साल पहले जनवरी में भारतीय कंपनियों ने विदेशों में 4.25 अरब डॉलर का निवेश किया था। दिसंबर में उनका निवेश 2.49 अरब डॉलर रहा था।

कंपनियों के विदेशों में किये गये कुल 1.82 अरब डॉलर के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में से 24.67 करोड़ डॉलर का निवेश इक्विटी के रूप में किया गया जबकि 48.37 करोड़ डॉलर का निवेश ऋण के रूप में किया गया। शेष 1.09 अरब डॉलर की गारंटी भारतीय कंपनियों ने अपने विदेशों में स्थित इकाई को दी है।
विदेशों में किये गये कुछ प्रमुख निवेशों में से भारत पेट्रोरिसोर्सिज ने ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर की अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली इकाइयों में चार किस्तों में 72.14 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। इंटास फार्मास्युटिकल्स ने ब्रिटेन की अपनी इकाई में 34.43 करोड़ डॉलर निवेश किया जबकि ओएनजीसी विदेशी ने म्यांमा, रूस और वियतनाम स्थित अपने चार अलग-अलग संयुक्त उद्यमों में 5.25 करोड़ डॉलर का निवेश किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सिंगापुर स्थित अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई में चार करोड़ डॉलर का निवेश किया है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications