वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि वह विमुद्रीकरण (नोटबंदी) को चुनाव से नहीं जोड़ते। यह कदम देश के राजनीतिक और आर्थिक तंत्र की सफाई के लिये उठाया गया था।
केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने उद्योगपतियों का कर्ज माफ करने के कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान को सरासर गलत करार देते हुए मंगलवार कहा कि उनकी सरकार ने किसी भी उद्योगपति का 1 भी रुपया कर्ज माफ नहीं किया है और राहुल दरअसल अपनी ही पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप लगा रहे हैं।

जेटली ने यहां संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल पर कहा कि राहुल अपनी तमाम रैलियों में केन्द्र पर देश के 50 अमीर परिवारों का एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज माफ करने का आरोप लगाते हैं, लेकिन उनका यह बयान सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने अब तक किसी भी उद्योगपति का 1 भी रुपया कर्ज माफ नहीं किया है। हो सकता है कि राहुल के पास जानकारी की कमी हो। दरअसल वह अपनी ही पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप लगाते हैं, क्योंकि आज ज्यादातर बढ़े 'नॉन परफार्मिग असेट' उन लोगों के हैं जिन्हें कांग्रेसनीत तत्कालीन यूपीए सरकार ने कर्ज दिये थे।
वित्तमंत्री ने एक अन्य सवाल पर कहा कि वह विमुद्रीकरण को चुनाव से नहीं जोड़ते। यह कदम देश के राजनीतिक और आर्थिक तंत्र की सफाई के लिये उठाया गया था। उत्तर प्रदेश सरकार को केन्द्र से अपेक्षित मदद नहीं मिल पाने के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आरोप सम्बन्धी सवाल पर जेटली ने कहा कि यह बिल्कुल गलत है। आज की संवैधानिक व्यवस्था में केन्द्र सरकार किसी भी राज्य के आबंटन में 1 रुपये की भी कटौती नहीं कर सकती है। केन्द्र सरकार जो राजस्व एकत्र करती है, उसका 42 प्रतिशत राज्य सरकार का होता है। उसमें 1 रुपया भी कम करने की गुंजाइश नहीं है।
अरुण जेटली ने दावा किया कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त से देश और प्रदेश में भाजपा के पक्ष में बना माहौल बरकरार है और पार्टी उत्तर प्रदेश में बहुत आसानी से बहुमत हासिल करेगी। उन्होंने कांग्रेस-सपा गठबंधन को अवसरवादी गठजोड़ बताते हुए कहा कि समाजवाद के प्रणेता राम मनोहर लोहिया ने 'कांग्रेस हटाओ, देश बचाओ' का नारा दिया था, मगर कांग्रेस विरोधी उस आंदोलन का उत्तर प्रदेश में पतन हो चुका है।
वित्त मंत्री ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिये वैचारिक आधार को छोड़कर उसके विकल्प में पारिवारिक आधार को स्वीकार किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा ने पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर राज की परम्परा को राजनीति में प्रतिष्ठित किया और फिर दिखावा करते हुए उन्हें हटाने के बाद फिर से गले लगा लिया। जेटली ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर वह तथा केन्द्र की मोदी सरकार मिलकर प्रदेश का विकास करेगी।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications