एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने अगर इसी तरह अपनी रफ्तार कायम रखी तो भारत अगले 5 साल में चीन को पछाड़ कर दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
पिछले कुछ वर्षों में भारत की अर्थव्यव्स्था में तेजी से विकास कर रही है। दुनिया भर के अर्थशास्त्री और विशेषज्ञ भारत को सबसे तेजी से बढ़ती बता रहे हैं। अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने अगर इसी तरह अपनी रफ्तार कायम रखी तो भारत अगले 5 साल में चीन को पछाड़ कर दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
पाकिस्तान में भारत का मुकाबला करने का दम नहीं
वर्तमान में भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए ये दर्जा हासिल किया है। ये पूरी रिपोर्ट अमेरिका की एक खुफिया थिंक टैंक ने जारी की है। वहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान में वो दम नहीं है कि वह भारत की आर्थिक ताकत का मुकाबला कर सके। इस मामले में सिर्फ चीन और भारत ही एक दूसरे को चुनौती दे सकते हैं।
आतंकवाद को समर्थन देता रहेगा पाकिस्तान
वहीं रिपोर्ट में पाकिस्तान पर लिखा है कि पाकिस्तान भारत के आर्थिक संतुलन को बिगाड़ने के लिए दूसरे तरीक भी अपना सकता है। सीधे तौर पर कहें तो भारत को आर्थिक रुप से अस्थिर करने के लिए पाकिस्तान अपनी जमीन से आतंकवाद को बढ़ावा दे सकता है।
पूरी रफ्तार में दौड़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था
ये रिपोर्ट द नेशनल इंटेलिजेंस काउंसिल की ग्लोबल रिपोर्ट है जिसमें ग्लोबल ट्रेंड्स पर भारत के बारे में लिखा गया है कि भारत को चीन की सुस्त अर्थ व्यवस्था का लाभ मिलेगा जिससे भारत की विकास रफ्तार से दौड़ेगी साथ ही भारत की अर्थ व्यवस्था पूरे रफ्तार के साथ दौड़ेगी। वहीं रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि भारत में धर्म और असमानता के मुद्दे पर आंतरिक तनाव पैदा हो सकता है जिससे विकास का विस्तार जटिल हो जाएगा।
नए सहयोगियों की तलाश करेगा पाकिस्तान
वहीं रिपोर्ट में पाकिस्तान के बारे में जिक्र करते हुए लिखा गया है कि वह अपने लिए नए सहयोगियों की तलाश करेगा जिससे उसे आर्थिक और सुरक्षा संबंधी मदद मिल सकती है।
एशियाई देशों के बीच बढ़ेगा भारत का दबदबा
वहीं रिपोर्ट में आगे भारत के बारे में लिखा गया है कि भारत छोटे एशियाई देशों के विकास में मदद करेगा और उनकी अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा, इससे छोटे एशियाई देशों को आर्थिक फायदा भी होगा और एशियाई देशों के बीच भारत का दबदबा भी बढ़ेगा।
चीन-रूस-अमेरिका से संबंधों को और मजबूत करेगा भारत
रिपोर्ट में भारत की विदेशनीति के संबंध में कहा गया है कि भारत की बढ़ती ताकत से इलाके में समीकरण जटिल हो सकते हैं, फिर भी भारत अपने हितों के संरक्षण के लिए रुस, चीन और अमेरिका से रिश्तों में संतुलन बनाए रखेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications