स्थानीय शेयर बाजारों में गुरूवार को कारोबार के शुरुआती दौर में खरीदारी का जोर रहने से सेंसेक्स 39.78 अंक चढ़ गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 8,778.4 अंक रहा।
स्थानीय शेयर बाजारों में गुरूवार को कारोबार के शुरुआती दौर में खरीदारी का जोर रहने से सेंसेक्स 39.78 अंक चढ़ गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 8,778.4 अंक पर रहा। रिजर्व बैंक की बुधवार को मौद्रिक समीक्षा जारी की थी, हालांकि, नीतिगत दर में कोई बदलाव नहीं किया गया लेकिन आज कारोबार की शुरुआत में बैंक, वाहन और बिजली क्षेत्र के शेयरों में खरीदारी का जोर रहा।

इसके अलावा कुछ और कंपनियों के तिमाही परिणाम बेहतर आने से बाजार में धारणा उत्साहवर्धक रही। एशियाई बाजारों के मजबूती के रुख से भी घरेलू बाजार को समर्थन मिला। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक कारोबार की शुरुआत में 172.52 अंक यानी 0.61 प्रतिशत बढ़कर 28,462.44 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 52.35 अंक यानी 0.59 प्रतिशत बढ़कर 8,821.40 अंक पर रहा।
ब्रोकरों के मुताबिक एशियाई बाजारों से मिले जुले रख के बीच खुदरा निवेशकों और कोषों की विभिन्न कंपनी शेयरों में लिवाली रही। एशियाई बाजारों में हांग कांग का हेंग सेंग सूचकांक 0.21 प्रतिशत उंचा रहा जबकि शंघाई का कंपोजिट सूचकांक 0.38 प्रतिशत चढ़ गया। जापान का निक्केई सूचकांक हालांकि आज शुरुआती दौर में 0.19 प्रतिशत घट गया।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications