रिजर्व बैंक गवर्नर उर्जित पटेल की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।
बुधवार को रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने मौद्रिक नीति पेश की। उर्जित पटेल ने सभी उम्मीदों को किनारे रखते हुए ब्याज दरों में किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं किया। रिजर्व बैंक गवर्नर उर्जित पटेल की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले ये अनुमान लगाया जा रहा था कि एमपीसी नीतिगत ब्याज दर में चौथाई फीसदी तक कटौती कर सकती है। नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट वो दर है जिस पर रिजर्व बैंक, आम बैंकों को बहुत ही थोड़े समय के लिए कर्ज देता है।

आपको बता दें कि पटेल की अगुवाई वाली 6 सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति की दो दिनों की बैठक मुंबई में मंगलवार को शुरु हुई थी। समिति कारोबारी साल 2016-17 के लिए छठी और आखिरी बार मौद्रिक नीति की समीक्षा की।
नोटबंदी के बाद वैसे तो दिसम्बर में कमी की उम्मीद थी, लेकिन समिति ने सबको हैरान करते हुए दर में कोई बदलाव नहीं किया, वहीं इस बार भी समिति ने सबको अपने फैसले से चौंका दिया है। इससे पहले प्रमुख सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक की सीईओ व एमडी उषा अनंत सुब्रमण्यिन की ने भी बाजार को देखते हुए रेपो रेट में चौथाई फीसदी की कटौती की बात कही थी।
अभी नीतिगत ब्याज दर 6.25 फीसदी है। अक्टूबर में इसमें चौथाई फीसदी की कटौती की गयी थी, दूसरी ओर बैंकों ने पिछले एक महीने में कर्ज पर ब्याज दर में 90 बेसिस प्वाइंट तक की कटौती की, सौ बेसिस प्वाइंट का मतलब एक फीसदी होता है, औसत ब्याज दर पौने सात फीसदी से 8.20 फीसदी के बीच है, घर कर्ज पर ब्याज दर 8.35 फीसदी तक आ चुकी है, जो पिछले कई सालों में न्यूनतम है, हालांकि मियादी जमाओं यानी एफडी पर भी ब्याज दरें घटी है, एक साल से ज्यादा की जमा पर ब्याज दर 6.5 से 7 फीसदी के बीच है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
