नोटबंदी और बजट के बाद मंगलवार को पहली बार पीएम मोदी ने नोटबंदी, बेनामी संपत्ति और गरीबी के मुद्दे पर अपनी राय रखी।
लोकसभा में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के बजट अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्तुत किया। पीएम मोदी ने लोकसभा में कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों पर जमकर वार किया। पीएम मोदी ने नोटबंदी, बेनामी संपत्ति और गरीबी के मुद्दे पर अपनी राय रखी।
नोटबंदी
पीएम मोदी ने नोटबंदी के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि नोटबंदीं करना जरूरी था। पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के मूल में नगदी है। किसी भी तरह के भ्रष्टाचार की शुरुआत नगद से ही होती है। घर, मकान, जमीन, रियल स्टेट, गोल्ड, ज्वैलरी आदि का नगद में ही लेन-देन होता है।
अर्थव्यवस्था
पीएम मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि देश में एक समांनतर अर्थ व्यवस्था का दौर शुरु हो गया था जिसे खत्म करना जरूरी था। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें देश की चिंता है इसलिए उन्होंने चुनावों की परवाह न करते हुए नोटबंदी जैसा कड़ा नियम लागू किया।
बेनामी संपत्ति
पीएम मोदी ने बेनामी संपत्ति के बारे में बोलते हुए कहा कि बेनामी संपत्ति के खिलाफ कानून पारित हो चुका है और जल्द से जल्द बेनामी संपत्ति रखने वालों पर कार्रवाई होगी। वहीं पीएम मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने 1988 में बेनामी संपत्ति का कानून बनाया। 26 साल पहले बेनामी संपत्ति पर कानून बनाया था लेकिन उसे नोटिफाइ नहीं किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कानून तो बनाया लेकिन उसे अमल में नहीं लाए। पीएम मोदी ने बेनामी संपत्ति कानून पर बोलते हुए कहा कि ऐसे लोग सावधान हो जाएं जिनके पास बेनामी संपत्ति है।
गैस सब्सिडी
पीएम मोदी ने गैस सब्सिडी पर बोलते हुए कहा कि गैस सिलेंडर को आधार योजना से जोड़ने पर सरकार को बड़ा लाभ मिला है। इसके अलावा जिन परिवारों ने गैस सब्सिडी छोड़ी उससे एक करोड़ लोगों को पहली बार गैस कनेक्शन मिला।
फायदे का 'आधार'
पीएम मोदी ने आधार आधारित योजनाओं के बारे में कहा कि लोगों के खाते को आधार से जोड़ने के कारण मनरेगा में कार्य करने वाले लोगों को सीधे उनके खाते में पैसे मिले। पीएम मोदी ने कहा कि 1 करोड़ 56 लाख लोगों को सीधे खाते में पैसा दिया गया है।
फसल बीमा योजना
पीएम मोदी ने किसानों के बारे में बोलते हुए कहा कि, किसानों के लिए फसल बीमा शुरु हुई, जिससे देश के तमाम किसानों को लाभ मिला है। पीएम मोदी ने कहा कि इस बीमा योजना से सबसे ज्यादा फायदा उन किसानों को हुआ जो सूखे के कारण अपनी फसल की बुआई नहीं कर पाए थे।
आयकर जांच
पीएम मोदी ने कालेधन और आयकर जांच के बारे में बोलते हुए कहा कि पहले आयकर आधिकारि को जांच के लिए किसी के घर जाना पड़ता था लेकिन अब सभी चीजें ऑनलाइन हो जाने वह सिर्फ SMS भेजकर अघोषित संपत्ति रखने वालों से सवाल-जवाब कर सकता है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई कर सकता है।
कालाधन
पीएम मोदी ने कालेधन के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि इस बार के बजट में कालेधन पर लगाम लगाने के लिए नया कानून बनाया गया है साथ ही सजा को 7 साल के बजाय 10 साल कर दिया गया है।
विदेशों में जमा कालेधन पर क्या बोले पीएम मोदी
टैक्स हैवेन के नाम से फेमस कुछ देश जिसमें मॉरिशस, सिंगापुर और स्विट्जरलैंड आदि हैं, पीएम मोदी ने उनके बारे में अपनी राय रखी। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने इन देशों को अपनी चिंता से अवगत कराया साथ ही स्विट्जरलैंड के साथ आंकड़े साझा करने जैसे मसौदे पर समझौता किया जिससे स्विस बैंक में छिपाए गए किसी भारतीय या भारतीय मूल के व्यक्ति की रियल टाइम जानकारी मिल सकेगी। पीएम ने अमेरिका समेत कई देशों से ऐसे समझौते करने की भी बात कही।
नए कानून, नए नियम
पीएम मोदी ने कहा कि विदेश में जमा काले धन के खिलाफ नया कानून बनाया गया है। प्रॉपर्टी के संबंध में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि प्रॉपर्टी में 20 हजार से अधिक का कैश लेन-देन नहीं होगा, रियल स्टेट बिल पास किया, ज्वैलरी के संबंध में पीएम मोदी ने 1 फीसदी एक्साइज की बात कही। इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि 2 लाख से अधिक की ज्वैलरी खरीदने पर पैन नंबर देना अनिवार्य होगा। इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि 2 लाख से अधिक के किसी सामान या गाड़ी की खरीद पर 1 फीसदी अतिरिक्त टैक्स लगा दिया गया है।
इनकम डिक्लरेशन स्कीम
अघोषित संपत्ति रखने वालों पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने इनकम डिक्लरेशन स्कीम भी शुरु की। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के जरिए सबसे ज्यादा पैसे लोगों ने सरकारी खजाने में जमा किया।
कैशलेस
कैशलेस पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कैशलेस से देश की आम जनता को बड़ा फायदा हो सकता है, उन्होंने एक सब्जी बेचने वाले का उदाहरण भी दिया जिसने BHIM एप का उपयोग करके अपने घाटे को कम कम किया। पीएम मोदी ने कहा कि यदि 40 फीसदी लोग भी कैशलेश होते हैं तो इसका बड़ा फायदा भारतीय अर्थव्यवस्था को मिल सकता है।
पीएम आवास योजना
पीएम आवास योजना के बारे में बोलते हुए पीएम मोदी ने कि उनकी सरकार ने एक साल में 22 लाख 27 हजार घर बनाए। नेशनल अर्बन रिन्यूबल मिशन के तहत 1 महीने में 13 हजार 530 घर बने, वहीं उन्होंने ब्रॉडगेज लाइन को डबल करने की भी बात कही।
मुद्रा योजना
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications