संजीव सान्याल को सरकार ने वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में प्रधान सलाहकार नियुक्त किया है।
केंद्र की मोदी सरकार ने वित्तमंत्रालय के लिए प्रमुख आर्थिक सलाहकार को चुन लिया है। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और ड्यूश बैंक (Deutsche Bank) के पूर्व वैश्विक रणनीतिकार और प्रबंध निदेशक संजीव सान्याल को सरकार ने वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में प्रधान सलाहकार नियुक्त किया है।

सान्याल, वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम के नेतृत्व में काम करेंगे। सुब्रमण्यम का 3 साल का कार्यकाल इसी वर्ष 2017 में अक्टूबर में समाप्त हो रहा है।
भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सान्याल की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। अधिसूचना में कहा गया है कि अगली सूचना तक उन्हें अनुबंध पर तीन साल के लिए वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग में प्रधान आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया है।
इससे पहले उन्होंने दो दशक तक अंतरराष्ट्रीय फाइनेंशियल मार्केट में विभिन्न पदों पर रहते हुए काम किया है। साथ ही 2010 में उन्हें वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की तरफ से 'यंग ग्लोबल लीडर' के सम्मान से सम्मानित किया गया था।
संजीव सान्याल ने कई किताबें भी लिखी हैं, जिनमें 'लैंड ऑफ द सेवन रिवर्स-ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ इंडियाज ज्योग्राफी', द इंडियन रीनेसन्स- इंडियाज राइज आफ्टर अ थाउजन्ड इयर्स ऑफ डिक्लाइन आदि प्रमुख हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications