सरकार ने कहा कि, खेती की आय की आड़ में कर चोरी समेत ऐसे अन्य सभी मामलों का पता लगाना एक निरंतर प्रक्रिया है।
केंद्र सरकार ने साफ किया कि उसका खेती की आय पर कर लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है और खेती की आय की आड़ में कर चोरी समेत ऐसे अन्य सभी मामलों का पता लगाना एक निरंतर प्रक्रिया है।

वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने लोकसभा में वी. पन्नीरसेल्वम के प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, 'इस समय कृषि आय पर कराधान का कोई प्रस्ताव नहीं है।' सदस्य ने यह भी पूछा था कि क्या अमीर लोगों द्वारा खेती की आय की आड़ में कर चोरी के मामलों का पता चला है या इस तरह की शिकायतें मिली हैं। मंत्री ने इसके उत्तर में कहा कि खेती की आय की आड़ में कर चोरी समेत ऐसे अन्य सभी मामलों का पता लगाना एक निरंतर प्रक्रिया है।
उन्होंने कहा, 'तलाशी, सर्वे, जांच-पड़ताल, अन्वेषण के माध्यम से इस प्रकार का पता लगाने के बाद कुल आय के निर्धारण और कर लगाने की अर्धन्यायिक प्रक्रिया चलाई जाती है। जहां आवश्यक हो, जुर्माना लगाया जाता है और दंडात्मक अदालतों में मुकदमे दायर किये जाते हैं।
गंगवार ने कहा, 'वैधानिक प्रक्रियाएं अपीलीय समाधान के अधीन होती हैं। चूंकि यह वह कुल आय होती है जिस पर आयकर अधिनियम 1961 के प्रावधानों के अंतर्गत कर लगाया जाता है, अत: कृषि आय की आड़ में किये जाने वाले कर चोरी के ब्योरों का अलग से रख-रखाव नहीं किया जाता है।
More From GoodReturns

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
