अब से कुछ देर बाद यानि 11 बजे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति का अभिभाषण सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा होता है।
आम बजट 2017-18 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। इससे पहले आज यानि 31 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद से बजट सत्र की शुरुआत होगी। अब से कुछ देर बाद यानि 11 बजे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति का अभिभाषण सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा होता है।
आम बजट 2017-18 से संबंधित सभी समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस बार का बजट सत्र थोड़ा खास होने वाला है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सरकार देश का आर्थिक सर्वे पेश करेगी। आर्थिक सर्वे को देश की अर्थव्यवस्था का आइना माना जाता है। इसके अलावा इस वर्ष से अलग से रेल बजट पेश करने की परंपरा को समाप्ता कर दिया गया है। अब रेल बजट का आम बजट में विलय कर दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार के बजट में रेलवे को 1 लाख करोड़ से अधिक का फंड मिल सकता है।
वहीं नोटबंदी के मुद्दे पर बजट सत्र के दौरान हंगामा होने के पूरे आसार हैं। बजट सत्र दो हिस्सों में चलेगा। पहला हिस्सा 31 जनवरी से 9 फरवरी तक होगा जबकि दूसरा हिस्सा 9 मार्च से 12 अप्रैल तक होगा। कई दल बजट को चुनाव से ठीक पहले पेश किये जाने का विरोध कर रहे हैं। सत्र के दौरान नोटबंदी का मुद्दा भी जोरशोर से उठेगा। तृणमूल कांग्रेस ने ऐलान किया है कि उसके 32 सांसद बजट सत्र के पहले 2 दिनों का बहिष्कार करेंगे। पार्टी नोटबंदी के अलावा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में उसके 2 सांसदों की गिरफ्तारी का विरोध कर रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications