सेंसेक्स 32.90 अंकों की गिरावट के साथ 27,849.56 पर और निफ्टी 8.50 अंकों की गिरावट के साथ 8,632.75 पर बंद हुआ
बजट से पहले देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 32.90 अंकों की गिरावट के साथ 27,849.56 पर और निफ्टी 8.50 अंकों की गिरावट के साथ 8,632.75 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 15.66 अंकों की गिरावट के साथ 27,866.80 पर खुला और 32.90 अंकों या 0.12 फीसदी गिरावट के साथ 27,849.56 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,947.37 के ऊपरी और 27,813.32 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 5.7 अंकों की गिरावट के साथ 8,635.55 पर खुला और 8.50 अंकों या 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 8,632.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,662.60 के ऊपरी और 8,617.75 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट देखी गई। मिडकैप 36.22 अंकों की बढ़त के साथ 13,000.95 पर और स्मॉलकैप 42.27 अंकों की गिरावट के साथ 13,069.85 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 में से चार सेक्टरों -दूरसंचार (5.87 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.81 फीसदी), ऊर्जा (0.22 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.16 फीसदी)- में तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे -वाहन (0.88 फीसदी), बैंकिंग (0.76 फीसदी), बिजली (0.58 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.48 फीसदी) और औद्योगिक (0.46 फीसदी)।
More From GoodReturns

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!



Click it and Unblock the Notifications