छापेमारी के बाद 162.06 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति और 41 लाख रुपए की बिना स्पष्टीकरण वाली नकदी के अलावा 12.6 किलो सोना एवं गहने होने की बात स्वीकारी गई।
नोटबंदी के बाद से ही आयकर विभाग सतर्क हो गया है। नोटबंदी के बाद आयकर विभाग को सबसे बड़ी सफलता कर्नाटक में मिली। कांग्रेस नेता के घर पड़े इस आयकर छापे में 1620000000 रुपए यानि 162 करोड़ रुपए की संपत्ति बरामद हुई।
41 लाख की नगदी बरामद
आयकर विभाग के छापे में ने कर्नाटक के एक मंत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस प्रमुख के परिसरों पर छापेमारी के दौरान 162 करोड़ रुपए से अधिक की अघोषित संपत्ति का पता लगाया है। छापेमारी में 41 लाख रुपए की नकदी के अलावा सोना और आभूषण जब्त किये गए।
कई बेनामी संपत्तियों की मिली जानकारी
अधिकारियों ने कहा कि विभाग को पिछले सप्ताह यहां, गोकाक और बेलगाम में मंत्री रमेश एल जारखिहोली और महिला कांग्रेस प्रमुख लक्ष्मी आर हेब्बालकर के परिसरों पर छापेमारी के दौरान कई बेनामी संपत्तियों और बिना स्पष्टीकरण वाले निवेश के बारे में जानकारी मिली है।
छापे को बताया राजनीतिक षडयंत्र
इस बारे में प्रतिक्रिया देते हुए जारखिहोली ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है और उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिसरों पर आयकर की छापेमारी के पीछे राजनीतिक षड्यंत्र है।
'हमने आयकर अधिकारियों का सहयोग किया'
उन्होंने कहा, आयकर अधिकारी बेलागावी में हमारे पास आए और हमने उनका सहयोग किया। भविष्य में भी हम आयकर अधिकारियों के साथ सहयोग करेंगे। महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी से संपर्क नहीं किया जा सका।
12.6 किलो सोना बरामद
अधिकारियों ने कहा, ‘छापेमारी के बाद 162.06 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति और 41 लाख रुपए की बिना स्पष्टीकरण वाली नकदी के अलावा 12.6 किलो सोना एवं गहने होने की बात स्वीकारी गई।'
More From GoodReturns

20 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज खत्म हो रही है ई-वेरिफिकेशन की डेडलाइन, तुरंत निपटाएं काम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications