सेंसेक्स 82.84 अंकों की तेजी के साथ 27,117.34 पर और निफ्टी 42.15 अंकों की तेजी के साथ 8,391.50 पर बंद हुआ
देश के शेयर बाजार सोमवार को मजबूती के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 82.84 अंकों की तेजी के साथ 27,117.34 पर और निफ्टी 42.15 अंकों की तेजी के साथ 8,391.50 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 43.97 अंकों की गिरावट के साथ 26,990.93 पर खुला और 82.84 अंकों या 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 27,117.34 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,167.79 के ऊपरी और 26,963.58 के निचले स्तर को स्पर्श किया।

सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी रही। गेल (2.41 फीसदी), एचडीएफसी (1.77 फीसदी), टाटा मोटर्स (1.72 फीसदी), आईटीसी (1.57 फीसदी), टाटा स्टील (1.55 फीसदी) और ल्यूपिन (1.42 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी देखी गई।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- आईसीआईसीआई बैंक (2.26 फीसदी), एल एंड टी (1.49 फीसदी), एक्सिस बैंक (1.20 फीसदी), सन फार्मा (1.00 फीसदी), रिलायंस (0.95 फीसदी) और डॉ. रेड्डी (0.66 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 19.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,329.60 पर खुला और 42.15 अंकों या 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,391.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,404.15 के ऊपरी और 8,327.20 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 60.86 अंकों या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 12,583.89 पर और स्मॉलकैप 60.06 अंकों या 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 12,761.01 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 में से 16 सेक्टरों में तेजी रही। सर्वाधिक तेजी वाले सेक्टरों में धातु (2.61 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.43 फीसदी), तेल एवं गैस (1.15 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.99 फीसदी), वाहन (0.69 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.64 फीसदी) शामिल रहे।
बीएसई के गिरावट वाले तीन सेक्टर - पूंजीगत वस्तुएं (0.56 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.52 फीसदी) और दूरसंचार (0.20 फीसदी) रहे। बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,579 शेयरों में तेजी और 1,129 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 207 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications