सेंसेक्स 274.10 अंकों की गिरावट के साथ 27,034.50 पर और निफ्टी 85.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,349.35 पर बंद हुआ
देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 274.10 अंकों की गिरावट के साथ 27,034.50 पर और निफ्टी 85.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,349.35 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 75.91 अंकों की गिरावट के साथ 27,232.69 पर खुला और 274.10 अंकों या 1.00 फीसदी गिरावट के साथ 27,034.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,264.41 के ऊपरी और 27,009.81 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 7 शेयरों में तेजी रही। भारती एयरटेल (1.31 फीसदी), एशियन पेंट्स (0.60 फीसदी), ITC (0.59 फीसदी), डॉ. रेड्डी (0.24 फीसदी) और HDFC बैंक (0.15 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे एक्सिस बैंक (6.86 फीसदी), अडानी पोर्ट्स (3.59 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (2.83 फीसदी), टाटा स्टील (2.68 फीसदी) और ICICI बैंक (2.34 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 30.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,404.35 पर खुला और 85.75 अंकों या 1.02 फीसदी गिरावट के साथ 8,349.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,423.65 के ऊपरी और 8,340.95 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 197.28 अंकों की गिरावट के साथ 12,583.89 पर और स्मॉलकैप 164.57 अंकों की गिरावट के साथ 12,761.01 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से दो सेक्टरों -दूरसंचार (0.24 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.10 फीसदी)- में तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में धातु (2.37 फीसदी), बिजली (1.97 फीसदी), रियल्टी (1.94 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊं वस्तु (1.84 फीसदी) और बैंकिंग (1.77 फीसदी) प्रमुख रहे। सेंसेक्स में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 817 शेयरों में तेजी और 1,893 में गिरावट रही, जबकि 187 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications