एनबीएस की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन की विकास दर 2016 की चौथी तिमाही में 6.8 प्रतिशत रही।
चीन की अर्थव्यवस्था में सालाना आधार पर साल 2016 में विकास दर 6.7 फीसदी रही। यह हालांकि पिछले 26 वर्षो में सबसे धीमी विकास दर रही, पर सरकार के अनुमानित लक्ष्य के भीतर रही। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन की विकास दर 2016 की चौथी तिमाही में 6.8 प्रतिशत रही। इसमें तीसरी तिमाही की तुलना में वृद्धि दर्ज की गई, जब यह 6.7 प्रतिशत रही थी।

एक रिपोर्ट अनुसार, सरकार ने 2016 के लिए आर्थिक विकास दर का अनुमान 6.5 प्रतिशत से सात फीसदी के बीच रखा था। देश में साल 2016 में कुल सकल घरेलू उत्पाद 74,410 अरब युआन (लगभग 10,000 खरब डॉलर) का रहा। इसमें सेवा क्षेत्र का योगदान 51.6 प्रतिशत रहा।
आंकड़ों से पता चला है कि प्रमुख आर्थिक संकेतक पिछले साल नरम रहे। पिछले साल औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि 6 प्रतिशत रही, जो 2015 (6.1 प्रतिशत) की तुलना में कम थी। इसके साथ ही पिछले साल खुदरा बिक्री 10.4 प्रतिशत रही, जो 2015 में 10.7 प्रतिशत थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
