नोटबंदी के बाद कंपनी दिसंबर तक कंपनी ने 1 अरब का लेन-देन किया था जबकि उसके बाद 80 करोड़ का लेन-देन दिसंबर और जनवरी के बीच हुआ है।
डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलवा लाने वाली कंपनी पेटीएम के जरिए इस वर्ष 2017 में 2 बिलियन यानि कि 2,000,000,000 रुपए का लेन-देन कर लेगी है। नोटबंदी के बाद कंपनी दिसंबर तक कंपनी ने 1 अरब का लेन-देन किया था जबकि उसके बाद 80 करोड़ का लेन-देन दिसंबर और जनवरी के बीच हुआ है। कंपनी ने अपनी इस कामयाबी का अलग तरीके से जश्न भी मनाया।
वहीं कंपनी ने अपने आगे की योजना के बारे में भी कुछ इशारे दिए हैं। कंपनी ने कहा है कि भारत में मिली सफलता से वह बेहज उत्साहित हैं और वह चाहते हैं कि आने वाले वक्त में पेटीएम अमेरिका में भी अपने पैर जमाए। हालांकि इसके लिए कंपनी की क्या रणनीति होगी उसके बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। आगे देखें वीडियो पेटीएम की इस सफलता पर कंपनी के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कहा कि, हम 2016 के अंत तक इस आंकड़े के बारे में सोच भी नहीं सकते थे, अब हमने इस साल 2 अरब रुपए के लेन-देन का आंकड़ा छू लिया है। उन्होंने आगे कहा कि पेटीएम में यूपीआई का फीचर जुड़ जाने से पेटीएम एप हर बैंक से जुड़ गया है। विजय शेखर यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि पेटीएम का लक्ष्य वैश्विक स्तर पर छा जाने का है। उन्होंने कहा कि यह समय है जब देश को तकनीक से संबंधित परेशानियों को दूर करने वाली कंपनियों की जरूरत है, उन्होंने टेक स्टार्टअप्स के बारे में भी अपनी बात रखी और कहा कि ये टेक कंपनियां आज भारत में तकनीक संबंधित समस्याओं को दूर करेंगी कल यही कंपनियां विश्व की प्रमुख टेक सल्यूशन कंपनी बनकर उभरेंगी। पेटीएम की सफलता पर कंपनी में जोरदार जश्न मनाया गया। इस सेलिब्रेशन का वीडियो कंपनी की तरफ से सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। वीडियो अपलोड होने के बाद से ही वायरल हो गया। इस वीडियो में कंपनी के सीईओ विजय शेखर शर्मा डांस कर रहे हैं उछल रहे हैं और जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं। कुल मिलाकर वो अपने कर्मचारियों के बीच पूरे जोश में स्टेज पर नजर आ रहे हैं। आगे देखें वीडियो आपको बता दें कि नोटबंदी के बाद देश में तेजी से लोगों ने पेटीएम का इस्तेमाल शुरु किया था। नोटबंदी से पहले जहां लोग कैश में लेन-देन कर रहे थे वहीं नोट बैन होने के बाद उन्होंने डिजिटल भुगतान के लिए पेटीएम का सहारा लिया। नोटबंदी के दौरान मीडिया रिपोर्ट्स थीं कि पेटीएम ने 4 महीने पहले ही अपना टारगेट पूरा कर लिया है साथ ही पेटीएम से लेन-देन में 436 फीसदी की तेजी देखी गई थी।
अमेरिका में विस्तार करेगी पेटीएम
क्या कहा सीईओ ने
टेक सल्यूशन्स की जरूरत
पेटीएम ने मनाया जश्न
नोटबंदी के बाद हुआ बड़ा फायदा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
