गडकरी ने कहा कि भारत रिकॉर्ड स्तर पर सड़क निर्माण परियोजनाओं को आगे बढ़ा रहा है और भूमि अधिग्रहण तथा पर्यावरण मंजूरी को लेकर किसी तरह की दिक्कत नहीं है।
विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक में वैश्विक कारोबारी नेताओं के समक्ष भारत की वृद्धि गाथा पेश करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह भारत में निवेश का सही समय है।

गडकरी ने कहा कि भारत रिकॉर्ड स्तर पर सड़क निर्माण परियोजनाओं को आगे बढ़ा रहा है और भूमि अधिग्रहण तथा पर्यावरण मंजूरी को लेकर किसी तरह की दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि बंदरगाह क्षेत्र भी तेजी से बढ़ रहा है। छह नए बंदरगाहों का विकास किया जा रहा है और देश क्रूज पर्यटन पर ध्यान दे रहा है।
उन्होंने कहा कि अंतर्देशीय नदीमार्ग एक अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र है और गंगा नदी में इसके साथ काम शुरू हो गया है। गडकरी ने कहा, 'हमारी कुछ नई योजनाएं हैं जिनमें लॉजिस्टिक्स पार्क और राजमार्ग शामिल हैं।' उन्होंने कहा कि कृषि प्रमुख प्राथमिकता वाला क्षेत्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि हम निवेश के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध करा रहे हैं और यह देश में निवेश का अनुकूल समय है। गडकरी ने कहा कि भारत आम आदमी की खरीद क्षमता सुधारने के लिए काम कर रहा है और इससे आगे और अवसर उपलब्ध होंगे।
वह सीआईआई तथा बीसीजी द्वारा विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक 2017 के मौके पर अलग से आयोजित सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शुरुआत में कुछ परेशानियां थीं, लेकिन अब चीजों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और एक महीने में सब कुछ सामान्य हो जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान से काफी मदद मिलेगी। इससे टोल संग्रहण भी बढ़ा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications