देश की 57 फीसदी संपत्ति देश के 1 फीसदी उद्योगपतियों के पास है। इस लिस्ट में सबसे उपर रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी का नाम है।
दावोस में विश्व इकोनॉमिक फोरम की बैठक से आई रिपोर्ट में दुनिया में अमीर और गरीब के बीच बढ़ती खाई के बारे में जिक्र किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की आधी आबादी के पास जितनी दौलत है उतनी संपत्ति सिर्फ 8 बड़े उद्योगपतियों के पास है। भारत में भी कुछ यही हाल है। देश की 57 फीसदी संपत्ति देश के 1 फीसदी उद्योगपतियों के पास है। इस लिस्ट में सबसे उपर रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी का नाम है।
1 फीसदी लोगों के पास 57% संपत्ति
इन 57 उद्योगपतियों के पास जिनती संपत्ति है वह देश में रह रहे 70 फीसदी नागरिकों की संपत्ति के बराबर है। ऑक्सफॉम इंटरनेशनल ने ये रिपोर्ट जारी की है। आपको बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक देश में कुल 84 अरबपति हैं। जिनकी कुल संपत्ति 248 अरब डॉलर है। आज डॉलर की कीमत 67 रुपए के आस-पास है, जिसके मुताबिक ये रकम 16 लाख 61 हजार 600 करोड़ रुपए के आस-पास बनती है।
अमीर हुए और अमीर
देश की 70 फीसदी आबादी के पास कुल मिलाकर 216 अरब डॉलर यानि करीब 14 लाख 47 हजार 200 करोड़ रुपए की संपत्ति बनती है। रिपोर्ट के मुताबिक बीते 20 सालों में भारत, चीन, इंडोनेशिया, लाओस, बांग्लादेश और श्रीलंका में 10 फीसदी अमीरों की आमदनी 15 फीसदी की दर से भी ज्यादा बढ़ी जबकि 10 फीसदी गरीबों की आमदनी 15 फीसदी से भी ज्यादा घट गई।
दुनिया की आधी आबादी से ज्यादा इनकी संपत्ति
ऑक्सफेम के अपने अध्ययन में इस बात का खुलासा किया है कि दुनिया भर में सिर्फ 8 लोगों के पास ही पूरी दुनिया की आधी से ज्यादा संपत्ति है। ऑक्सफेम ने फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट के हवाले से कहा कि फोर्ब्स के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं जिनकी कुल संपत्ति करीब 75 अरब डॉलर है। इसके बाद अरबपतियों की लिस्ट में फैशन हाउस इंडीटेक्स के संस्थापक अमानसियो ऑरटेगा, वॉरेन बफेट, मैगनेट कार्लोस स्लिम हेलू, अमेजन के मालिक जेफ बीजोस, फेसबुक के मालिक मार्क जकरबर्ग, ओरेकल लैरी एलिसन और ब्लूमबर्ग शामिल हैं।
भारत में 84 अरबपति
ऑक्सफेम के अध्ययन में कहा गया है कि भारत में 84 अरबपति हैं जिनकी कुल संपत्ति 248 अरब डॉलर है। इनमें 19.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी शीर्ष पर हैं। इसके बाद दिलीप सांघवी की संपत्ति 16.7 अरब डॉलर और विप्रो के मालिक अजीम प्रेमजी की संपत्ति 15 अरब डॉलर है। देश की कुल संपत्ति 3100 अरब डॉलर है। ऑक्सफेम की स्टडी में भारत की कुल संपत्ति करीब 211 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है जबकि पूरी दुनिया की कुल संपत्ति करीब 17427 लाख करोड़ रुपये बताई गई है। दुनिया की इस संपत्ति में करीब 4500 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति सिर्फ 8 लोगों के पास है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
