सेंसेक्स 50.11 अंकों की तेजी के साथ 27,288.17 पर और निफ्टी 12.45 अंकों की तेजी के साथ 8,412.80 पर बंद हुआ।
देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 50.11 अंकों की तेजी के साथ 27,288.17 पर और निफ्टी 12.45 अंकों की तेजी के साथ 8,412.80 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 0.29 अंकों की मजबूती के साथ 27238.35 पर खुला और 50.11 अंकों या 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 27288.17 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27335.08 के ऊपरी और 27172.68 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी रही। टाटा स्टील (2.69 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.31 फीसदी), अडानी पोर्ट्स (2.11 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (1.93 फीसदी) और हीरोमोटोको (1.54 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- इंफोसिस (1.99 फीसदी), ओएनजीसी (1.32 फीसदी), रिलायंस (1.21 फीसदी), सन फार्मा (1.17 फीसदी) और गेल (0.92 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.4 अंकों की कमजोरी के साथ 8390.95 पर खुला और 12.45 अंकों या 0.15 फीसदी की तेजी के साथ 8,412.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8426.70 के ऊपरी और 8374.40 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 33.97 अंकों की तेजी के साथ 12673.00 पर और स्मॉलकैप 72.24 अंकों की तेजी के साथ 12762.09 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 में से 12 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (1.61 फीसदी), वित्त (1.03 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.99 फीसदी), बैंकिंग (0.98 फीसदी) और धातु (0.97 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- सूचना प्रौद्योगिकी (1.02 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.81 फीसदी), बिजली (0.50 फीसदी), तेल एवं गैस (0.37 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.08 फीसदी)।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,545 शेयरों में तेजी और 1,215 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 189 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications