बाजार का कारोबार: सेंसेक्स 106 और निफ्टी 26 अंक उछला

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी और स्मॉलकैप में गिरावट देखी गई। मिडकैप 23.91 अंकों की तेजी के साथ 12,642.49 पर और स्मॉलकैप 20.16 अंकों की गिरावट के साथ 12686.59 पर बंद हुआ।

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 106.75 अंकों की तेजी के साथ 27,247.16 पर और निफ्टी 26.55 अंकों की तेजी के साथ 8,407.20 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 31.25 अंकों की तेजी के साथ 27,171.66 पर खुला और 106.75 अंकों या 0.39 फीसदी तेजी के साथ 27,247.16 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,278.93 के ऊपरी और 27,166.69 के निचले स्तर को छुआ।

Today Share Market, Sensex And Nifty

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 10.4 अंकों की तेजी के साथ 8,391.05 पर खुला और 26.55 अंकों या 0.32 फीसदी तेजी के साथ 8,407.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,417.20 के ऊपरी और 8,382.30 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी और स्मॉलकैप में गिरावट देखी गई। मिडकैप 23.91 अंकों की तेजी के साथ 12,642.49 पर और स्मॉलकैप 20.16 अंकों की गिरावट के साथ 12686.59 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से 13 सेक्टरों में तेजी रही। उपभोक्ता सेवाएं (3.22 फीसदी), बिजली (3.19 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.92 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.55 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (1.51 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.96 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.73 फीसदी), वाहन (0.19 फीसदी), उपभोक्ता गैरअनिवार्य वस्तुएं एवं सेवाएं (0.13 फीसदी) और रियल्टी (0.06 फीसदी)।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+