पिछले कई दिनों से टाटा संस में विवाद जारी है। साइसर मिस्त्री को हटाने के बाद से रतन टाटा, टाटा समूह के अंतरिम चेयरमैन हैं।
पिछले 2 महीने से चल रहे विवाद के बाद टाटा संस को नया चेयरमैन मिल गया है। सूत्रों की खबरों पर बोर्ड सदस्यों ने मुहर लगाते हुए एन. चंद्रशेखरन को टाटा संस का अगले चेयरमैन के रुप में चुन लिया है। वहीं एन. चंद्रशेखरन का नाम आने के बाद अन्य बड़े बिजनेस टाइकून ने उन्हे अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

भारती एटरटेल के प्रमुख सुनील भारती ने एन. चंद्रशेखरन को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में टाटा ग्रुप और आगे बढ़े यही उनकी शुभकामनाएं हैं। इसके अलावा इन्फोसिस के को-फाउंडर नारायण मुर्ति ने भी एन. चंद्रशेखरन को टाटा संस का चेयरमैन बनाए जाने पर खुशी जाहिर की और कहा कि एन. चंद्रशेखरन में एक अच्छे लीडर के गुण हैं और उनका ये गुण कंपनी में सकारात्मक महौल तैयार करेगा।
इससे बता दें कि इससे पहले टाटा ग्रुप ने अपने चेयरमैन साइरस मिस्त्री को बोर्ड मीटिंग के बाद हटा दिया था। हटाए जाने के बाद साइरस मिस्त्री ने रतन टाटा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और कंपनी के फैसले के खिलाफ कोर्ट में जाने की धमकी दी थी।
इससे पहले भी साइरस मिस्त्री को हटाए जाने के बाद टाटा संस में अगले चेयरमैन को लेकर तमाम बिजनेस टाइकून्स के नाम सामने आए। इसमें इंदिरा नुई का भी नाम सामने आया था। टीसीएस ने आज ही (गुरुवार) को अपने तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं, इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 6778 करोड़ रुपए रहा है। टीसीएस के परिणामों की घोषणा के बाद टाटा संस ने अपने मुख्यालय बॉम्बे हाउस में बोर्ड मीटिंग बुलाई है। अभी यह मीटिंग चल रही है। सूत्रों का कहना है कि इस मीटिंग में टाटा संस के नए चेयरमैन के नाम का फैसला हो सकता है।
कौन हैं एन. चंद्रशेखरन
एन. चंद्रशेखरन ने 1987 में TCS ज्वॉइन किया था, उन्होंने तमिलनाडु में त्रिचि के रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज से कम्प्यूटर साइंस में मास्टर की डिग्री हासिल की है। एन. चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टीसीएस ने 2015-16 में 16.5 अरब डॉलर का राजस्व अर्जित किया था। टीसीएस बाजार मूल्य के हिसाब से भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी है। इसका बाजार मूल्य 4.2 लाख करोड़ रुपए है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications