ऑस्ट्रेलिया सरकार की योजना सभी ऑनलाइन लेनदेन पर कर लगाने की है। यह कदम तेजी से विकसित हो रही डिजिटल अर्थव्यवस्था पर तथाकथित 'टैक्स स्ट्राइक' के तहत है।
ऑस्ट्रेलिया के वित्त मंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बुधवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया सरकार की योजना सभी ऑनलाइन लेनदेन पर कर लगाने की है। यह कदम तेजी से विकसित हो रही डिजिटल अर्थव्यवस्था पर तथाकथित 'टैक्स स्ट्राइक' के तहत है। वर्तमान में सरकार ऑस्ट्रेलिया के लगभग 7.37 अरब सालाना ऑनलाइन लेनदेन पर कर लगाने में सक्षम नहीं है।

मॉरिसन ने बुधवार को कहा कि जैसे-जैसे ऑस्ट्रेलिया एक आधुनिक, नकदी रहित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है, सरकार को इस बात को सुनिश्चित करना होगा कि कर प्रणाली इसी अनुपात में 'आधुनिक' बनी रहे।
उन्होंने कहा कि 'गूगल' तथा 'नेटफ्लिक्स' पर कर लगाने के बाद सरकार की नजर व्यापक ऑनलाइन तथा डिजिटल मार्केटप्लेस पर है, ताकि सभी लोग अपने हिस्से का कर अदा करें।
मॉरिसन ने कहा, "केवल यही सुनिश्चित नहीं करना है कि कर आधार व्यापक हो, बल्कि यह भी तय करना है कि यह आधुनिक भी हो।" उन्होंने कहा, "यह पिछली किसी बात की आलोचना नहीं है, बल्कि आपको इस बात पर यकीन करना है कि यह डिजिटल अर्थव्यवस्था के साथ तालमेल रख रहा है।"
मॉरिसन ने कहा, "डिजिटल अर्थव्यवस्था के बारे में बड़ी बात यह है कि यह स्वचालित है।" उन्होंने कहा कि वह मई में बजट पेश करने के दौरान कर प्रणाली में बदलाव के प्रस्ताव रखेंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
