सेंसेक्स 173.01 अंकों की तेजी के साथ 26,899.56 पर और निफ्टी 52.55 अंकों की तेजी के साथ 8,288.60 पर बंद हुआ।
देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 173.01 अंकों की तेजी के साथ 26,899.56 पर और निफ्टी 52.55 अंकों की तेजी के साथ 8,288.60 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 85.08 अंकों की मजबूती के साथ 26811.63 पर खुला और 173.01 अंकों या 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 26,899.56 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26914.95 के ऊपरी और 26804.17 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी रही। अडानी पोर्ट्स (3.25 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.99 फीसदी), टाटा स्टील (2.10 फीसदी), एशियन पेंट (1.54 फीसदी) और एचडीएफसी बैंक (1.46 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - एक्सिस बैंक (1.17 फीसदी), डॉ. रेड्डी, एचडीएफसी (0.47 फीसदी), एनटीपीसी (0.43 फीसदी) और ल्यूपिन (0.21 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 26.65 अंकों की तेजी के साथ 8,262.70 पर खुला और 52.55 अंकों या 0.64 फीसदी की तेजी के साथ 8,288.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,293.80 के ऊपरी और 8,261.00 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट देखी गई। मिडकैप 98.76 अंकों की तेजी के साथ 12448.56 पर और स्मॉलकैप 87.64 अंकों की तेजी के साथ 12583.35 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। औद्योगिक (1.56 फीसदी), धातु (1.31 फीसदी), वाहन (1.26 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.02 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ सेवाएं (1.01 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के एक शेयर - रियल्टी (0.42 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,664 शेयरों में तेजी और 1,150 में गिरावट रही, जबकि 128 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications