पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने सोमवार को कहा कि पेट्रोल पंपों पर डिजिटल लेनदेन के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिए जाएंगे।
पेट्रोल पंपों पर कार्ड के जरिए भुगतान के मुद्दे पर स्पष्टीकरण देते हुए पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने सोमवार को कहा कि पेट्रोल पंपों पर डिजिटल लेनदेन के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिए जाएंगे। प्रधान ने यहां संसद के बाहर कहा, "डिजिटल लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क का वहन न तो उपभोक्ता करेंगे और न ही पेट्रोल पंप करेंगे। इस मुद्दे का हल निकाला जाएगा।"

मुद्दे के संबंध में उन्होंने कहा, "यह बैंकों और तेल विपणन कंपनियों के बीच एक व्यापार मॉड्यूल है जिसका वे हल निकालेंगे।" केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा, "सरकार फरवरी, 2016 को जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करेगी जिसमें कहा गया है कि डिजिटल भुगतान पर उपभोक्ता अतिरिक्त शुल्क वहन नहीं करेंगे।"
इससे पहले पेट्रोलियम मंत्रालय से विचार विमर्श के बाद अखिल भारतीय पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन (एआईपीडीए) ने अपनी पहले की घोषणा में बदलाव करते हुए शुक्रवार तक डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान स्वीकार करने की घोषणा की थी। उधर बैंकों ने भी कार्ड से भुगतान पर 1 प्रतिशत एमडीआर लगाने का फैसला टाल दिया है।
इस तरह के लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने के खिलाफ रविवार को एआईपीडीए ने सोमवार से डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान स्वीकार न करने की घोषणा की थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications