केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार देश की जीडीपी विकास दर 2016-17 में धीमी होकर 7.1 फीसदी रह जाने का अनुमान है जो पिछले वित्त वर्ष में 7.6 फीसदी थी।
देश में रह रही जनता के जीवन स्तर को मापने में मदद करने वाली देश की प्रति व्यक्ति आय में अच्छा इजाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2017 में देश की प्रति व्यक्ति आय 2016-17 में एक लाख रुपए पार कर जाने की उम्मीद है। पिछले वित्त वर्ष में यह 93,293 रुपये थी। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा जारी वित्त वर्ष 2016-17 की राष्ट्रीय आय के पहले एडवांस्ड अनुमान के मुताबिक बाजार मूल्य पर प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय 2016-17 में 1 लाख 03 हजार 007 रुपए रहने का अनुमान है। यह 2015-16 के 93,293 रुपए के मुकाबले 10.4 फीसदी अधिक है।

आंकड़ों के अनुसार, ''वास्तविक आधार पर 2011-12 मूल्य पर प्रति व्यक्ति आय 2016-17 में 81,805 रुपए रहने का अनुमान है जो 2015-16 में 77,435 रुपए थी।'' स्थिर मूल्य पर प्रति व्यक्ति आय में 2016-17 में 5.6 फीसदी वृद्धि का अनुमान है जबकि इससे पिछले वर्ष में 6.2 फीसदी की वृद्धि हुई थी।
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार देश की जीडीपी विकास दर 2016-17 में धीमी होकर 7.1 फीसदी रह जाने का अनुमान है जो पिछले वित्त वर्ष में 7.6 फीसदी थी। आर्थिक वृद्धि दर में कमी का कारण मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में नरमी आना है।
सीएसओ ने 9 नवंबर से प्रभाव में आये नोटबंदी के असर को शामिल नहीं किया है और ये अनुमान अक्टूबर तक उपलब्ध क्षेत्रवार आंकड़े पर उपलब्ध है। राष्ट्रीय आय पर सीएसओ का अनुमान रिजर्व बैंक के अनुमान के बराबर ही है। रिजर्व बैंक ने भी जीडीपी वृद्धि के अनुमान को कम कर 7.1 फीसदी कर दिया है।
More From GoodReturns

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
