घरेलू रेटिंग एजेंसी आईसीआरए का यह कहना है कि केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) द्वारा जारी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के अग्रिम अनुमान में गंभीर गलतियां हैं
केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) द्वारा जारी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के अग्रिम अनुमान में गंभीर गलतियां हैं, क्योंकि इसमें नोटबंदी के बाद के महीनों का आंकड़ा ही शामिल नहीं है। घरेलू रेटिंग एजेंसी आईसीआरए का यह कहना है। एजेंसी ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2016-17 के लिए जीडीपी के 6.8 फीसदी रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

आईसीआरए ने एक बयान में कहा, "2016 के मध्य नबंवर में नोटबंदी के बाद से अर्थव्यवस्था पर जो असर पड़ा है। उसे साल भर के अनुमान में शामिल करना बेहद जरूरी है। क्योंकि नोटबंदी से नकदी पर निर्भर क्षेत्रों जैसे निर्माण क्षेत्र आदि को काफी नुकसान पहुंचा है।"
इसमें कहा गया कि सीएसओ द्वारा जारी आंकड़े आश्चर्यजनक हैं, क्योंकि उन्होंने केवल पहली छमाही के आंकड़ों के आधार पर ही यह निष्कर्ष निकाला है। सीएसओ ने देश के जीडीपी की वृद्धि दर के वित्त वर्ष 2016-17 में 7.1 फीसदी रहने का पूर्वानुमान लगाया है, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 में यह 7.6 फीसदी थी।
सीएसओ के अनुमान के मुताबिक वास्तविक जीवीए का अनुमानित विकास दर समीक्षाधीन वित्त वर्ष में 7 फीसदी रहेगी, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 में यह 7.2 फीसदी थी। आईसीआरए ने कहा, "हालांकि हमारी उम्मीद है कि जीडीपी और जीवीए की वित्त वर्ष 2017 में वृद्धि दर क्रमश: 6.8 फीसदी और 6.6 फीसदी रहेगी। जोकि पहले के लगाए गए अनुमान से कम है।"
सीएसओ ने जीडीपी का अनुमान वित्त वर्ष 2016-17 के लिए 7.1 फीसदी लगाया है जबकि वित्त वर्ष 2015-16 में यह 7.6 फीसदी था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
