RBI ने अपनी नई गाइ़डलाइन में स्पष्ट किया था कि जो लोग नोट नहीं बदल सकें हैं वह RBI के कुछ चुनिंदा काउंटर्स पर जाकर अपने पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट बदल सकते हैं।
नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के बाद भी कुछ लोग ऐसे रह गए थे जो अपने पुराने नोट नहीं बदलवा पाए थे। इसी के मद्देनजर RBI ने अपनी नई गाइ़डलाइन में स्पष्ट किया था कि जो लोग नोट नहीं बदल सकें हैं वह RBI के कुछ चुनिंदा काउंटर्स पर जाकर अपने पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट बदल सकते हैं।
लोग परेशान
दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ और बैंगलोर जैसे तमाम छोटे बड़े शहरों में ऐसे कई लोग हैं जिनके पास पुराने नोटों की शक्ल में कुछ पैसे रह गए हैं। अब ये लोग आरबीआई के निर्देश के बाद उनके काउंटर पर जाकर नोट बदलवा रहे हैं। लेकिन यहां भी एक पेंच है। आरबीआई लोगों के नोट बदलने से साफ मना कर रहा है। उसका कहना है कि उसने जो काउंटर चिन्हित किए हैं वहीं नोट बदले जाएंगे।
सिर्फ इन 5 काउंटर्स पर बदले जाएंगे पुराने नोट
समाचार चैनल आजतक ने चंडीगढ़ से एक खबर दी, जहां लोग आरबीआई काउंटर से निराश वापस आ गए। लोगों का कहना है कि चंडीगढ़ आरबीआई ने साफ कर दिया है उसके काउंटर्स पर पुराने नोट नहीं बदले जाएंगे। इसके लिए चंडीगढ़ आरबीआई ने एक नोटिस लगाया है जिसमें लिखा है कि देश में सिर्फ दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और नागपुर में ही आरबीआई के काउंटर्स पर नोट बदले जाएंगे।
दिल्ली में दिखी RBI की बेरुखी
कुछ ऐसा ही नजारा दिल्ली में भी देखने को मिला जहां आरबीआई काउंटर पर नोट बदलने गए लोगों निराश खाली हाथ लौटना पड़ा। चंडीगढ़ की तरह नई दिल्ली में भी आरबीआई कर्मचारियों ने लोगों को वापस भेज दिया। आरबीआई के इस रवैये लोगों में नाराजगी दिखी और उन्होंने आरबीआई के बाहर खड़े होकर नारेबाजी भी की।
पहले क्यों नहीं बदलवाए नोट
अब ये सवाल भी उठना लाजिमि है कि आखिर जब सरकार ने 50 दिन का समय दिया था तो लोगों ने अपने पैसे क्यों नहीं बदलवाए। लोगों की सुविधा के लिए सरकार ने बैंको के अलावा पोस्ट ऑफिस में भी नोट बदलने की सुविधा दी थी जिससे दूर दराज के इलाकों में रहने वाले लोग नजदीक जाकर अपने नोट बदलवा सकें। इसके बाद भी लोगों के पैसे बाकी रह गए।
लोगों ने दी अजीब दलीलें
कुछ लोगों ने नोट देरी से बदलवानें की कई दिलचस्प और अजीब दलीलें दी हैं। दिल्ली आरबीआई में नोट बदलवाने आए एक व्यक्ति ने बताया कि उसका नोट 786 नंबर का है इसलिए वह नोट नहीं बदलवा रहा है, जबकि अब समय सीमा खत्म होने के बाद वह नोट बदलवाने वापस आया। वहीं चंडीगढ़ आरबीआई में पैसे बदलवाने आई एक महिला ने बताया कि उसने जब जाड़ों के कपड़े निकाले तो उसमें जैकेट से 6 हजार रुपए निकले इसलिए वह उसे अब बदलवाने आ रही है।
सारांश
फिलहाल लोगों की और आरबीआई की दलीलें अपनी-अपनी जगह सही हो सकती हैं। लोगों की मांग है कि हर राज्य के आरबीआई पर लोगों को नोट बदलवाने की सुविधा मिले वहीं आरबीआई का सवाल है कि जब समय दिया गया था तो वक्त रहते लोगों ने नोट क्यों नहीं बदले।
More From GoodReturns

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Ambedkar Jayanti 2026: अंबेडकर जयंती पर अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाले शुभकामनाएं और मैसेज

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?



Click it and Unblock the Notifications