गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने कहा कि कंपनी भारत के लिए उत्पादों पर काम कर रही है और इसे बाद में वैश्विक विस्तार दिया जाएगा।
तकनीकी दिग्गज कंपनी गूगल ने भारत में लगभग पांच करोड़ लघु एवं मझोले उपक्रमों के बाजार में पैठ बनाने के लिए कई पहलें शुरू की हैं। कंपनी ने अपनी 'माई बिजनेस' पेशकश के तहत एक नयी मोबाइल एप 'प्राइमर' और प्रशिक्षण मॉड्यूल शामिल किए हैं।

भाषा समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि कंपनी भारत के लिए उत्पादों पर काम कर रही है और इसे बाद में वैश्विक विस्तार दिया जाएगा।
पिचाई ने कहा, 'जब हम भारत जैसे देश के लिए कोई समाधान सोचते हैं तो वह पूरी दुनिया में हर किसी के लिए समाधान होता है। इससे हमें प्रेरणा मिली की हम यहां अपनी टीम बनाएं और ज्यादा समय यहां गुजारें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हमारे उत्पाद हर किसी के लिए उपयोगी हों।' उन्होंने कहा कि 'माई बिजनेस' के तहत कोई भी छोटा कारोबारी सिर्फ अपने स्मार्टफोन से अपनी वेबसाइट बना सकता है।
इसके अलावा कंपनी ने 'डिजिटल अनलॉक्ड' नाम से एक प्रशिक्षण कार्यक्रम पेश किया है। इसके लिए उसने उद्योग संगठन फिक्की और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के साथ साझेदारी की है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत लोगों को मोबाइल और ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जाएंगे जो उन्हें अपने छोटे कारोबारों की डिजिटल यात्रा शुरू करने में मदद करेंगे। इस पेशकश के अवसर पर सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद भी मौजूद थे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
