अग्रणी मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम अब यूपीआई इंटरफेस से जुड़ रहा है। अब लोग पेटीएम के जरिए यूपीआई से पैसे भेज सकेंगे और मंगा सकेंगे।
पेटीएम ने सोमवार को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) से भुगतान के समर्थन को जोड़ने की घोषणा की है। इस कदम से पेटीएम के ग्राहक अब यूपीआई के माध्यम से पेटीएम वॉलेट में पैसे डाल सकेंगे।
पेटीएम ने दी जानकारी
समाचार एजेंसी आईएनएस के मुताबिक, पेटीएम के उपाध्यक्ष नितिन मिश्रा ने बताया, "हमने अपनी भुगतान प्रणाली और यूपीआई के बीच एक गहरा एकीकरण लागू किया है। इससे न केवल ग्राहकों को अपने पेटीएम में पैसा डालने की अनुमति मिलेगी, बल्कि यह हमारे आनेवाली पेमेंट बैंक के लिए मजबूत आधार के रूप में भी कार्य करेगा।"
पेटीएम ने बढ़ाए सुरक्षा संबंधी फीचर
पेटीएम ने हाल ही ऐप्स पासवर्ड जैसी नई सुविधाएं शुरू की है जो इसके मालिक का फोन गुम हो जाने की स्थिति में भी पेटीएम वॉलेट में संग्रहीत पैसे को सुरक्षित रखता है।
बिना स्मार्टफोन बिना इंटरनेट भी भेज सकते हैं पैसे
कंपनी ने बिना-स्मार्टफोन और बिना-इंटरनेट वाले उपयोगकर्ताओं को पेटीएम से भुगतान या पैसा प्राप्त करने में सहायता करने के लिए एक टोल फ्री नंबर 1800 1800 1234 भी शुरू किया है।
10 भाषाओं में है पेटीएम वॉलेट
सभी के लिए डिजिटल भुगतान सुलभ बनाने के लिए पेटीएम ने इसकी एप्लिकेशन को हिंदी सहित 10 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराया है।
जल्द शुरु होगा पेटीएम बैंक
कंपनी ने पेटीएम पेमेंट बैंक के शुभारंभ तक, शून्य प्रतिशत पर बैंक ट्रांसफर रेट्स को रखने का वादा किया है जिससे बैंक खाते में शून्य शुल्क पर धन हस्तांतरण किया जा सकेगा।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
