नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कहा है कि अगर ग्राहक सर्विस नहीं चुकाना चाहते हैं तो वह होटल या रेस्टोरेंट में खाना नहीं खाएं।
सर्विस टैक्स को वैकल्पिक बनाने के मुद्दे पर सरकार और नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बीच ठन गई है। हाल ही में सरकार ने एलान किया था कि रेस्टोरेंट में सर्विस टैक्स को वैकल्पिक बना दिया जाए, इससे में ग्राहकों की मर्जी के बिना रेस्टोरेंट सर्विस चार्ज नहीं ले सकता है।

वहीं अब नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएन ने इस फैसले के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की है। नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कहा है कि अगर ग्राहक सर्विस नहीं चुकाना चाहते हैं तो वह होटल या रेस्टोरेंट में खाना नहीं खाएं। नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने इस फैसले के खिलाफ कानूनी मदद लेने के भी संकेत दिए हैं।
उपभोक्ता मामलों से जुड़े मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि देश भर में रेस्टोरेंट जबरन ग्राहकों से सर्विस चार्ज वसूल रहे हैं। मंत्रालय ने इस बारे में ग्राहकों की शिकायतों के बारे में भी जिक्र किया जिसमें मंत्रालय ने कहा कि रेस्टोरेंट ग्राहकों से टिप के एवर में 5 से 20 फीसदी तक सर्विस टैक्स के रुप में चार्ज कर रहे हैं।
अंग्रेजी समाचार पोर्टल टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रियाज अमलानी ने कहा कि वह उपभोक्त संरक्षण अधिनियम का पालन करते हैं। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट या होटल के मेन्यू में स्पष्ट लिखा होता है कि कितना सर्विस चार्ज लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह कोई गलत काम नहीं कर रहे हैं और सर्विस चार्ज में मिलने वाली रकम को कर्मचारियों में बराबर बांट दिया जाता है। उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि यदि ग्राहक सर्विस चार्ज नहीं चुकाना चाहते हैं तो वह कोई ऐसा रेस्टोरेंट तलाश करें जहां सर्विस टैक्स नहीं लिया जाता है।
गौरतलब है कि लगातार ग्राहकों से शिकायत मिलने के बाद कंज्यूमर अफेयर्स मंत्रालय ने होटल एसोसिएशन ऑफ इंडिया से सफाई मांगी थी। एसोसिएशन ने सरकार को लिखित जवाब में कहा है कि सर्विस चार्ज देना पूरी तरह से ग्राहकों की इच्छा पर निर्भर है। यह रेस्टोरेंट और होटल में दी गई सुविधा से ग्राहक संतुष्ट नहीं है तो वह इस चार्ज को बिल से हटाने के लिए कह सकता है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications