2001 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब वैश्विक बाजार में तेल के आधिक्य से निपटने के लिए ओपेक समूह के सभी देशों में एकसाथ तेल का उत्पादन घटाने पर समझौता हुआ है।
हाल के दिनों में तेल की कीमतों में वृद्धि के मद्देनजर इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने रविवार को पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में 1.29 रुपए और 97 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह वृद्धि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तथा अन्य राज्यों में भी रविवार की आधी रात से लागू हो जाएंगी।
दिल्ली-मुंबई में पेट्रोल का दाम
सोमवार से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 70.60 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 73.13 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 76.91 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 70.07 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी।
दिल्ली-मुंबई में डीजल का दाम
सोमवार से डीजल की कीमत दिल्ली में 57.82 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 63.61 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 60.06 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 59.47 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी।
क्या कहा IOC ने
IOC ने कहा कि, "अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की मौजूदा कीमतों और रुपए तथा डॉलर की विनिमय दर के चलते पेट्रोल और डीजल के बिक्री मूल्य में वृद्धि की जरूरत महसूस हुई है, जिसका भार कीमतों में इस वृद्धि के साथ ग्राहकों पर डाला जा रहा है।"
दिसंबर में भी बढ़े थे दाम
इससे पहले बीते वर्ष 16 दिसम्बर को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 2.21 रुपए प्रति लीटर की और डीजल की कीमत में 1.79 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी और अन्य राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई थी।
पेट्रोल उत्पादन में कमी के चलते बढ़े दाम
रूस सहित ओपेक समूह से बाहर के तेल उत्पादकों द्वारा पिछले महीने तेल के उत्पादन में प्रति दिन 558,000 बैरल की कमी किए जाने पर सहमति बनी थी, जिसके बाद भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत में 11-12 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में तीन डॉलर प्रति बैरल से भी अधिक की बढ़ोतरी हुई थी। इस सप्ताहांत तेल की वैश्विक बाजार में कीमतें 18 महीने के उच्चतम स्तर पहुंच गईं।
तेल की अधिकता से निपटने के लिए उठाया कदम
2001 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब वैश्विक बाजार में तेल के आधिक्य से निपटने के लिए ओपेक समूह के सभी देशों में एकसाथ तेल का उत्पादन घटाने पर समझौता हुआ है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications