राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के मुताबिक सांप और कुत्ते की तरह मच्छर के भी काटने से हुई मौत दुर्घटना ही मानी जाएगी।
आप सुनकर चौंक सकते हैं लेकिन कानूनी भाषा में ये तर्क बिल्कुल सही है। बीमा धारकों से जुड़े विवाद का निवारण करने वाले आयोग राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने कहा है कि मच्छर काटने से हुए मलेरिया या डेंगू के शिकार व्यक्ति की मौत एक दुर्घटना है।
आयोग के न्यायमूर्ति वीके जैन ने कहा कि हमारे लिए ये स्वीकार करना मुश्किल है कि मच्छर के काटने की वजह से हुई मौत दुर्घटना से हुई मौत नहीं है। उन्होंने कहा कि इसपर विवाद हो सकता है लेकिन मच्छर का काटना ऐसी चीज है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होती है और यह अचानक हो जाता है। आयोग ने आगे कहा कि, बीमा कंपनी की वेबसाइट पर सूचना के अनुसार दुर्घटना में सांप काटना और कुत्ते का कटना और ठंड से मौत जैसी घटनाएं शामिल हैं ऐसे में ये दलील मानना मुश्किल है कि कि मच्छर के काटने से हुई मौत बीमारी है ना कि दुर्घटना। आयोग के मुताबिक सांप और कुत्ते की तरह मच्छर के भी काटने से हुई मौत दुर्घटना ही मानी जाएगी। आपको बता दें कि मौसमी भट्टाचार्य नामक महिला ने अपने पति की मौत पर बीमा दावा किया था। मौसमी के पति देबाशीष की मौत 2012 में मलेरिया से हो गई थी। जिसके बाद मौसमी ने बीमा क्लेम किया था। मौसमी के पति देबाशीष ने बैंक ऑफ बड़ौदा से होम लोन लिया था और नेशनल इंश्योरेंश कंपनी से पॉलिसी ली थी। देबाशीष की मौत के बाद जब मौसमी होम लोन खत्म करवाने कंपनी के पास पहुंची तो कंपनी ने उनका क्लेम खारिज कर दिया। जिसके बाद मौसमी ने 2014 में बंगाल के जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत की थी, जहां अपील खारिज कर दी गई थी, जिसके बाग मौसमी ने नेशनल कंज्यूमर कमीशन का रुख किया था। अब मौसमी के पक्ष में फैसला आया है।
क्या कहा आयोग ने
मच्छर का काटना है दुर्घटना
क्या था मामला
किसके पक्ष में आया फैसला
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
