सेंसेक्स 2.76 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 26,210.68 पर और निफ्टी 2.00 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 8,034.85 पर बंद हुआ।
देश के शेयर बाजार में बुधवार को मिला-जुला रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 2.76 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 26,210.68 पर और निफ्टी 2.00 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 8,034.85 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 29.75 अंकों की तेजी के साथ

26243.19 पर खुला और 2.76 अंकों या 0.01 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 26,210.68 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26415.05 के ऊपरी और 26191.72 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 14.7 अंकों की तेजी के साथ 8,047.55 पर खुला और 2.00 अंकों या 0.02 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 8,034.85 पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी देखी गई। मिडकैप 61.99 अंकों की बढ़त के साथ 11764.82 पर और स्मॉलकैप 102.28 अंकों की मजबूती के साथ 11823.11 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 में से 13 सेक्टरों में तेजी रही। स्वास्थ्य सेवाएं (0.82 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.61 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तुएं एवं सेवाएं (0.39 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.34 फीसदी) और वित्त (0.30 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- ऊर्जा (0.32 फीसदी), तेल एवं गैस (0.27 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.09 फीसदी), धातु (0.07 फीसदी) और बैंकिंग (0.02 फीसदी)।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
