2016 में देश भर में नोटबंदी के बाद कई तरह की अफवाह फैलीं, हालांकि साल खत्म होते-होते लोगों को पता चल गया कि नए नोट और नोटबंदी की लेकर फैली अफवाहों में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है।
साल 2016 खत्म होने को है और इस साल की सबसे बड़ी खबर नोटबंदी। 1000 और 500 रुपए के नोट बंद होने के बाद देश में हर जगह लोग पुराने नोट एक्सचेंज कर रहे हैं, नोटबंदी के फैसले से जहां लोग खुश हैं वहीं कुछ लोग पैसे ना मिलने के कारण परेशान हैं और इस स्कीम की आलोचना कर रहे है। इस बीच देश भर में नोटबंदी के बाद कई तरह की अफवाह फैलीं, हालांकि इन अफवाहों को बाद में सरकार ने खारिज किया। आगे पढ़ें नोटबंदी के बाद की सबसे बड़ी अफवाहें...
क्या बंद हो जाएंगे 100 और 50 रुपए के नोट ?
1000-500 के नोट बंद होने के बाद लोगों के बीच अफवाह है कि जल्द ही सरकार 100 और 50 रुपए के नोट बंद कर सकती है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह महज एक अफवाह है। सरकार का ऐसा कोई इरादा नहीं है कि 100 और 50 रुपए के नोट बदले जाएं।
क्या बैंक लॉकर सील होंगे ?
नोटबंदी के बाद एक और अफवाह फैल रही है कि सरकार जल्द ही बैंक लॉकर सील करके ज्वैलरी जब्त कर लेगी। वहीं सरकार ने इस मामले में स्पष्ट किया है ऐसी बाते पूरी तरह से निराधार हैं और सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं कि वह बैंक लॉकर सील करके ज्वैलरी जब्द कर।
रंग छोड़ता है 2000 रुपए का नया नोट
हाल ही में जब लोगों ने 2000 रुपए के नोट अपने हाथ में लिए तो उन्होंने सबसे पहले उसके साथ सेल्फ खींची और फिर कुछ लोगों ने 2000 रुपए के नोट का वॉटर टेस्ट किया। लोगों को शंका थी कि 2000 रुपए का नोट रंग छोड़ता है इसके लिए उन्होंने नल के नीचे 2000 रुपए के नोट को धुला, फिर नोट को पानी में काफी देर तक भिगा कर देखा लेकिन नोट की क्वालिटी पर कोई फर्क नहीं पड़ा साथ ही नोट ने रंग भी नहीं छोड़ा। सरकार ने भी स्पष्ट किया है कि 2000 रुपए का नोट रंग नहीं छोड़ता है।
नोट में जीपीएस माइक्रो चिप
2000 रुपए के नए नोट को लेकर एक और अफवाह फैली कि नोट में जीपीएस माइक्रो चिप लगी हुई है। वहीं सरकार ने इस बारे में साफ किया है कि 2000 रुपए के नोट में किसी तरह की जीपीएस चिप नहीं लगी हुई है।
रेडियोएक्टिव स्याही
पिछले दिनों रेडियोएक्टिव स्याही को लेकर तमाम तरह की खबरें आई थीं जिसमें सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दावा किया था कि नए नोटों पर रेडियोएक्टिव स्याही लगी थी जिससे आयकर विभाग के अधिकारी सही जगह पर सही समय पर छापा मार रहे हैं। बाद में इस बारे में खबरें आईं कि, 2000 रुपए के नोट पर रेडियोएक्टिव स्याही लगी है फिर भी उसके कण इतने सूक्ष्म हैं कि उसे किसी भी तरह के आधुनिक रेडियोएक्टिव सेंसर के जरिए खोजा नहीं जा सकता है। यहां तक की अगर नोटों की मात्रा बहुत ज्यादा है फिर भी ऐसे नोटों को ट्रेस नहीं कर सकते हैं। अब दोनों ही बातें अफवाह साबित हो गई हैं। नोट में ना तो किसी तरह की कोई रेडियोएक्टिव स्याही और ना ही किसी तरह की कोई चिप है। आयकर विभाग अपने पुराने तरीकों से ही जालसाजों को दबोच रहा है।
नोटबंदी की खबर पहले लीक हो गई थी
कुछ लोग सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं कि नोटबंदी की सूचना पहले ही लीक हो गई थी जिससे कुछ लोगों ने पहले ही अपना कालाधन ठिकाने लगा दिया है। वहीं सरकार और आरबीआई ने साफ किया है कि इस तरह की सूचना गलत इरादे से फैलाई जा रही है और नोटबंदी की सूचना लीक होने की खबर पूरी तरह से अफवाह है।
नोट बदलने का खर्च ज्यादा है
ऐसा बताया जा रहा है कि नए नोट को छापने और वितरित करने का खर्च बहुत ज्यादा है जिससे नए नोट लाना सही नहीं है। सरकार ने स्पष्ट किया है नए नोट लाने का खर्च ज्यादा नहीं है। सरकार ने तर्क दिया है कि काले धन से सबसे ज्यादा आम आदमी ही परेशान है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications