प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में रेडियो कार्यक्रम के जरिए बेनामी संपत्ति रखने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं।
नोटबंदी के बाद अब सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकेत दिए हैं कि सरकार जल्द ही बेनामी संपत्ती रखने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के जरिए लोगों से अपील की, कि लोग हमारे देश में संभवत: बेनामी संपत्ति से जुड़े कानून के बारे में जानते होंगे, यह कानून 1988 में बना था, लेकिन इसके किसी भी नियम को न तो कभी बनाया गया और न ही इसकी कोई अधिसूचना जारी हुई, इसे निष्क्रिय छोड़ दिया गया।"
भ्रष्टाचारियों पर नकेल
प्रधानमंत्री ने कुछ 'ऐसे लोगों का भी उल्लेख किया जो भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की लड़ाई के जवाब में नए-नए तरीके और उपाय' ढूंढ रहे हैं। उन्होंने कहा, "हर दिन बहुत सारे नए लोग हिरासत में लिए जा रहे हैं। नोट जब्त किए जा रहे हैं, छापेमारी की जा रही है। प्रभावशाली लोग पकड़े जा रहे हैं। इसका (कामयाबी का) राज यह है कि मुझे ऐसी सूचनाएं देने वाले लोग खुद हैं।"
'जनता की सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आम नागरियों से मिलने वाली सूचनाएं सरकारी तंत्र के जरिए मिलने वाली सूचनाओं से कई गुणा ज्यादा हैं।" नोटबंदी के बाद बार-बार नियमों में बदलाव का बचाव करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "एक संवेदनशील सरकार होने के नाते जरूरत के मुताबिक नियमों को बदलती है। जनता की सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है ताकि जनता को किसी तरह की तकलीफ नहीं हो।"
काले धन को खत्म करने का लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस तरह के घृणित कामों का मुकाबला करने के लिए हम लोगों को भी नए उचित जवाब और विषनाशक उपाय करने होंगे। जब विरोध वाले नई तरकीबें निकालने की कोशिश करेंगे तो हमें उसका जवाब सख्ती से देना होगा क्योंकि हमलोगों ने भ्रष्टाचार, संदेहपूर्ण काम और काले धन को जड़ से खत्म कर देने का निर्णय लिया है।
अफवाहों पर मत दें ध्यान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ लोग अफवाहें फैला रहे हैं कि राजनीतिक दलों को विभिन्न तरह की रियायतें एवं छूट मिली हुई हैं, यह गलत है। पीएम मोदी ने कहा, "कानून सब पर एक समान लागू होता है, चाहे कोई व्यक्ति हो या संगठन या राजनीतिक दल, सभी को कानून का पालन करना है और सभी को करना होगा।"
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
