सेंसेक्स 233.60 अंकों की गिरावट के साथ 25,807.10 पर और निफ्टी 77.50 अंकों की गिरावट के साथ 7,908.25 पर बंद हुआ।
देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 233.60 अंकों की गिरावट के साथ 25,807.10 पर और निफ्टी 77.50 अंकों की गिरावट के साथ 7,908.25 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 48.29 अंकों की गिरावट के साथ 25,992.41 पर खुला और 233.60 अंकों या 0.90 फीसदी गिरावट के साथ 25,807.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,008.57 के ऊपरी और 25,753.74 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से पांच शेयरों- हिंदुस्तान युनिलीवर (1.25 फीसदी), भारतीय एयरटेल (0.25 फीसदी), आईटीसी (0.11 फीसदी), टीसीएस (0.08 फीसदी) और लार्सन एंट टर्बो (0.05 फीसदी) में तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - सिप्ला (4.94 फीसदी), ल्युपिन (2.78 फीसदी), टाटा स्टील (2.64 फीसदी), ओएनजीसी (2.07 फीसदी) और भारतीय स्टेट बैंक (2.07 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 20.65 अंकों की कमजोरी के साथ 7,965.10 पर खुला और 77.50 अंकों या 0.97 फीसदी गिरावट के साथ 7,908.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,970.05 के ऊपरी और 7,893.80 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट का रुख देखा गया। मिडकैप 254.95 अंकों की गिरावट के साथ 11,505.83 पर और स्मॉलकैप 248.20 अंकों की गिरावट के साथ 11,548.74 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। रियल्टी (3.61 फीसदी), धातु (2.85फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (2.58 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.36 फीसदी) और ऊर्जा (1.79 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही। सेंसेक्स में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 547 शेयरों में तेजी और 2,062 में गिरावट रही, जबकि 166 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
