वित्तमंत्री अरुण जेटली ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि मीडिया ने पीएम मोदी के बयान को गलत तरीके से पेश किया। उन्होंने कहा कि लॉन्ग टर्म पूंजीगत शेयर से हुए लाभ पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने रविवार को स्पष्ट किया कि आने वाले बजट में सरकार की शेयरों से लांग टर्म कैपिटल गेन पर कर लगाने की कोई योजना नहीं है। प्रधानमंत्री के पहले दिए गए भाषण को लेकर मीडिया में आई खबरों को त्रुटिपूर्ण करार दिया। जेटली ने एक कार्यक्रम में कहा कि मीडिया के कुछ वर्ग द्वारा भाषण को गलत अर्थों में समझा गया, जिसमें इसकी अटकलें लगाई गई हैं कि यह अप्रत्यक्ष रूप से इस तथ्य के संदर्भ में है कि प्रतिभूतियों के लेन-देन से जुड़े दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ पर कर लग सकता है।
'पीएम ने ऐसा कोई भाषण नहीं दिया'
उन्होंने कहा, "इसको इस रूप में समझना पूरी तरह से त्रुटिपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस तरह का कोई भाषण नहीं दिया है। मैं उस कार्यक्रम में मौजूद था जिसमें यह भाषण दिया गया था।"
वित्तमंत्री अरुण जेटली की सफाई
उन्होंने कहा, "मैं यह पूरी तरह से स्पष्ट करना चाहूंगा कि किसी के लिए भी ऐसा कोई अवसर या मौका नहीं हो सकता कि इस तरह के निष्कर्ष पर पहुंचे जैसा कि मीडिया के कुछ वर्ग में खबर दी गई है, क्योंकि प्रधानमंत्री ने जो कुछ कहा वह यह नहीं था और न ही सरकार ने इस तरह का कोई इरादा है।"
क्या कहा था पीएम मोदी ने
मुंबई में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्युरिटीज मार्केट्स परिसर के उद्घाटन के अवसर पर कहा था, करों में योगदान कम होने का कारण हमारे कर कानून की वजह से भी हो सकता है। कुछ तरह के वित्तीय लाभ में कम या शून्य कर दर दिया जाता है।
'शेयर से कमाई करने वालों का टैक्स में योगदान कम है'
किसी खास टैक्स का नाम लिए बगैर प्रधानमंत्री ने कहा था, "जिन लोगों को वित्तीय बाजार से लाभ होता है उन्हें निश्चित रूप से करों के जरिए राष्ट्र निर्माण में ईमानदारी से योगदान करना चाहिए। विभिन्न कारणों से जो लोग बाजार से पैसा कमाते हैं, उनका करों में योगदान कम है।"
लॉन्ग टर्म पूंजीगत लाभ पर कर में मिलती है छूट
मौजूदा मानदंडों के अनुसार, कोई भी एक साल से अधिक समय तक कोई भी स्टॉक रखकर बेचा जाता है तो उस पर मिलने वाले पूंजीगत लाभ पर कर में छूट है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
