सोने भाव में तेजी से गिरावट देखी जा रही है, जाने अपने शहर में सोने और चांदी का भाव
देश में नोटबंदी के फैसले के बाद से सोने की कीमतें लगातार कम होती जा रही है। सोमवार को एक बार फिर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई और सोने की कीमत 11 महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गई। सोमवार को सोने की कीमतों में प्रति दस ग्राम 250 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और इसके साथ ही सोने की कीमत कम होकर 27,750 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गई।
देखें अपने शहर में गोल्ड रेट
देखें अपने शहर में गोल्ड रेट
सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है।
चांदी की कीमत में भी दिखी गिरावट
सोने की कीमतों के साथ-साथ चांदी की कीमतों में होने वाली गिरावट भी जारी है। चांदी की कीमत 210 रुपए कम होकर 38,600 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार के कारोबारियों के मुताबिक देश भर में हुए नगदी संकट के चलते सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
250 रुपए गिरे सोने के दाम
वहीं एमसीएक्स में फरवरी के लिए तय हुए सोने के भाव 26,916 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। बाजार में 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 250 रुपए कम होकर 27,400 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। इससे पहले तीन कारोबारी दिनों में भी सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई थी।
16 दिन तक बंद था सर्राफा बाजार
आठ ग्राम सोने की कीमत 100 रुपए कम होकर 23,900 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। सोने की कीमत में 8 नवंबर के बाद से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही हैं। नोटबंदी के फैसले के बाद दिल्ली का सर्राफा बाजार 16 दिनों के लिए बंद हो गया था।
नोटबंदी से पहले ज्यादा थी सोने की कीमत
8 नवंबर को सोने की कीमत 31,500 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर थी जो आज की तारीख तक 4000 रुपए प्रति दस ग्राम तक कम हो गई है। वहीं दूसरी तरफ कालेधन को सफेद करने के खेल में सर्राफा कारोबारियों की भूमिका सामने आने के बाद भी बाजार पर इसका अप्रत्यक्ष प्रभाव हुआ है और आज के समय में बाजार से ग्राहक गायब है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
