बीते सप्ताह शुक्रवार यानी 23 दिसंबर को बाजार में मजबूती रही। सेंसेक्स 61.10 अंकों यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 26,040.70 पर रहा जो 21 दिसंबर के बाद सबसे उच्चतम स्तर रहा।
वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रूझान के बीच बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए। बड़े आर्थिक आंकड़ें जारी नहीं होने और क्रिसमस के अवकाश की छुट्टियों से पहले बाजार में नीरसता रही। बीते सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार सातवें सत्र में भी गिरावट रही।
शेयरों में दिखी गिरावट
सेंसेक्स 26,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से थोड़ा से ऊपर रहा जबकि निफ्टी 8,000 के स्तर से नीचे लुढ़ककर बंद हुआ। घरेलू बाजार में शुक्रवार यानी 23 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 448.86 अंकों यानी 1.69 फीसदी की गिरावट के साथ 26,040.70 पर रहा जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों का
संवेदी सूचकांक निफ्टी 153.70 अंकों यानी 1.88 फीसदी की गिरावट के साथ 7,085.75 पर रहा। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 3.88 फीसदी की गिरावट रही। बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 2.61 फीसदी की गिरावट रही।
7 दिसंबर के बाद से छायी है मंदी
घरेलू बाजार में 19 दिसंबर यानी सोमवार को सेंसेक्स 114.86 अंकों यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 26,374.70 पर रहा जो सात दिसंबर के बाद इसका सबसे निचला स्तर है। बाजार में मंगलवार यानी 20 दिसंबर को हल्की कमजोरी रही। इस दौरान सेंसेक्स 66.72 अंक यानी 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ 26,307.98 पर रहा जो सात दिसंबर 2016 के बाद सबसे निचला स्तर रहा।
26 हजार से नीचे पहुंचा बाजार
बाजार में बुधवार यानी 21 दिसंबर को कोराबर काफी उथल-पुथल भरा रहा। बाजार में 22 दिसंबर यानी गुरुवार को सेंसेक्स 26,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। सेंसेक्स 262.78 अंकों यानी 1 फीसदी की गिरावट के साथ 25,970.60 पर रहा जो 24 नवंबर के बाद इसका सबसे निचला स्तर रहा।
23 दिसंबर को बाजार में दिखी मजबूती
बीते सप्ताह शुक्रवार यानी 23 दिसंबर को बाजार में मजबूती रही। सेंसेक्स 61.10 अंकों यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 26,040.70 पर रहा जो 21 दिसंबर के बाद सबसे उच्चतम स्तर रहा।
बड़े शेयरों में दिखी गिरावट
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन में 6.12 फीसदी, एशियन पेंट्स में 3.01 फीसदी, कोल इंडिया में 0.03 फीसदी, एचडीएफसी में 3.55 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 3.22 फीसदी, आईटीसी में 0.77 फीसदी, एलएंडटी में 1.62 फीसदी, ओएनजीसी में 4.31 फीसदी, पावर ग्रिड में 1.17 फीसदी की गिरावट रही जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.06 फीसदी और गेल इंडिया में 3.97 फीसदी की मजबूती रही। बैंकिंग शेयरों में गिरावट रही जबकि आईटी शेयर मिले-जुले रहे।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications