अगर फैसला जियो के खिलाफ आता है तो जियो ग्राहकों को बहुत बड़ा झटका लग सकता है और उन्हें 31 दिसंबर के बाद फ्री डेटा की सुविधा नहीं मिल सकेगी।
रिलायंस JIO की फ्री इंटरनेट, फ्री कॉलिंग की सुविधा उठाने वाले ग्राहकों के लिए बुरी खबर है। ऐसी खबरें हैं कि रिलायंस JIO की फ्री इंटरनेट की सुविधा 31 दिसंबर के बाद बंद हो जाएगी। हालांकि रिलायंस ने कुछ दिन पहले ही अपनी फ्री इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा को मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है।
क्या है विवाद
अब इस स्कीम के विरोध में जियो की प्रतिस्पर्धी कंपनियां नाराज हैं और वह इस मुद्दे को ट्राई के सामने उठाएंगी। भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो को निर्धारित 90 दिन के बाद भी मुफ्त पेशकश को जारी रखने पर चुनौती दी है। एयरटेल ने इस फैसले को अनुमति देने के ट्राई के निर्णय के खिलाफ दूरसंचार विवाद न्यायाधिकरण टीडीसैट के खिलाफ शुक्रवार को याचिका दायर की।
TRAI पर आरोप
कंपनी ने आरोप लगाया कि नियामक उल्लंघन को लेकर ‘मूक दर्शक' बना हुआ है। दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय न्यायाधिकरण (टीडीसैट) के समक्ष 25 पृष्ठ की अपनी याचिका में एयरटेल ने ट्राई को यह सुनिश्चित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया कि जियो 31 दिसंबर के बाद मुफ्त वॉयस और डाटा योजना उपलब्ध नहीं करा सके।
क्या है नियम
ट्राइ के नियम के मुताबिक कोई भी कंपनी 90 दिन से अधिक की टैरिफ या मुफ्त की सुविधा नहीं दे सकती है। अब इसी नियम का हवाला देते हुए अन्य कंपनियां ट्राई के खिलाफ जाते हुए दूरसंचार संचार संबंधी कोर्ट, दूरसंचार विवाद न्यायाधिकरण टीडीसैट में शुक्रवार को अपील की है।
एयरटेल ने क्या कहा
कंपनी ने आरोप लगाया है कि ट्राई के शुल्क आदेश का मार्च 2016 से लगातार उल्लंघन हो रहा है और इससे उसे नुकसान हो रहा है तथा उसके नेटवर्क पर असर पड़ रहा है क्योंकि जियो के मुफ्त कॉल के कारण कॉल की संख्या काफी बढ़ गयी है। याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होनी थी।
TRAI ने मांगा समय
ट्राई ने कहा कि उसे निर्णय के लिये 10 दिन का समय चाहिए। टीडी सैट ने ट्राई को अगली सुनवाई के दिन इस बारे में अपना निर्णय लेकर आने को कहा। मामले की अगली सुनवाई छह जनवरी 2017 को हो।
जियो ग्राहकों को लग सकता है बड़ा झटका
अब अगर फैसला जियो के खिलाफ आता है तो जियो ग्राहकों को बहुत बड़ा झटका लग सकता है और उन्हें 31 दिसंबर के बाद फ्री डेटा की सुविधा नहीं मिल सकेगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
