साढ़े चार साल में ऐसा तीसरी बार हुआ है कि राज्य सरकार ने प्रदेश में पेट्रोल पर लगने वाले वैट में कटौती की है।
गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को 15 फीसदी से घटाकर नौ फीसदी कर दिया है, जिसके कारण पेट्रोल की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर हो गई है। साढ़े चार साल में ऐसा तीसरी बार हुआ है कि राज्य सरकार ने प्रदेश में पेट्रोल पर लगने वाले वैट में कटौती की है।

साल 2012 में गोवा में पेट्रोल की कीमत में भारी कमी की गई थी, क्योंकि राज्य में सत्ता में आई भाजपा सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले 22 फीसदी वैट को लगभग खत्म कर दिया था। भाजपा ने चुनावी घोषणापत्र में वैट की दर कम कर पेट्रोल की कीमत कम करने का वादा किया था।
लेकिन, पिछले दो वर्षों के दौरान सरकार ने वैट की दरों में बढ़ोतरी कर उसे 2012 से पहले के स्तर पर ला दिया। मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने दावा किया था कि साल 2012 में पेट्रोल पर वैट को 0.1 फीसदी तक लाने का फैसला केवल उस वक्त पेट्रोल की कीमत कम करने के उद्देश्य से किया गया था, क्योंकि उस वक्त पेट्रोल की कीमत सबसे उच्च स्तर पर थी।
पारसेकर ने कहा था कि वैट की दरों को जरूरत के अनुसार बढ़ाकर या घटाकर गोवा में पेट्रोल की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर के आसपास रखी जाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
