ऑनलाइन रिटेल शॉपिंग कंपनी स्नैपडील एक ऑफर दे रही है जिसमें आप ऑनलाइन जाकर 2000 रुपए कैश मंगा सकते हैं।
कैश निकालने के लिए अब एटीएम की लाइन खड़ा नहीं होना पड़ेगा, ना ही कैश के लिए बैंकों के दर-दर चक्कर लगाने पड़ेंगे, अब आपको घर बैठे ही कैश मिल जाएगा। ऑनलाइन रिटेल शॉपिंग कंपनी स्नैपडील एक ऑफर दे रही है जिसमें आप ऑनलाइन जाकर 2000 रुपए कैश मंगा सकते हैं। कंपनी ने इस स्कीम को कैश@होम (Cash@Home) नाम दिया है, जिसके तहत स्नैपडील आपके घर पर 2000 रुपए का नोट डिलीवर करेगा।

क्या है ऑफर, कैसे काम करता है ?
- अब आपको हम बताएंगे कि स्नैपडील का ये ऑफर कैसे काम करता है। इसके लिए सबसे पहले आपको स्नैपडील का एप डाउनलोड करना होगा।
- इसके बाद एप आपकी लोकेशन सर्च करते हुए देखेगा कि आपके इलाके में कैश है या नहीं।
- स्नैपडील के अनुसार, जैसे ही आपके क्षेत्र में कैश उपलब्ध होगा, वैसे ही आपके पास एक पुश नोटिफिकशन या एसएसएस नोटिफिकेशन आएगा।
- इस नोटिफिकेशन के जरिए आप स्नैपडील के ऑर्डर पेज पर जा सकते हैं।
- इस सेवा के तहत आपको रोजना 2000 रुपए मिल सकते हैं। आपको 2000 रुपए का एक नोट पाने के लिए महज 1 रुपए चुकाने होंगे।
- इस 1 रुपए का भुगतान आप फ्रीचार्ज से या फिर अपने डेबिट कार्ड से कर सकते हैं।
- जैसे ही आप 1 रुपए का भुगतान कर देंगे, उसके अगले दिन स्नैपडील का एक एक्जिक्युटिव पीओएस मशीन लेकर आपके घर आएगा, जहां पर आप अपना कार्ड स्वाइप करके 2000 रुपए पा सकते हैं।
- वर्तमान में गुरुग्राम और बेंगलुरु में यह सेवा शुरू भी हो चुकी है।
वहीं कंपनी ने बताया कि वह इस काम के लिए सिर्फ 1 रुपए इसलिए ले रही है क्योंकि वह अपनी गुडविल को और अधिक अच्छा बनाना चाहता है। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए लोग कंपनी का ऐप अपने फोन में डाउनलोड करेंगे, जो कंपनी को भविष्य में फायदा पहुंचा सकता है।
स्नैपडील की इस सेवा से देश के लगभग सभी लोगों को फायदा होगा। स्नैपडील की तरफ से पैसे मुहैया कराए जाने के चलते लोगों को एटीएम की लाइन में घंटों लगने से छुटकारा मिल जाएगा।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
